एक्सप्लोरर

विपक्ष के सवालों के बीच CM नीतीश कुमार ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और उन्होंने दरभंगा में बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण किया.

पटना: बिहार के 16 जिले बाढ़ से बुरी तरह चपेट में हैं. 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. सूचना विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दरभंगा में राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

बता दें कि बाढ़ और कोरोना को लेकर विपक्षी पार्टियां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल उठा रहे हैं. आरजेडी का कहना था कि आखिर नीतीश कुमार क्यों ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं?

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, बिहार के 16 जिलों सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, खगड़िया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा और सहरसा जिले के 120 प्रखंडों के 1152 पंचायतों की 63,60,424 आबादी बाढ़ से प्रभावित है.

यहां से निकाले गए 4,40,507 लोगों में से 17,916 लोग 17 राहत शिविरों में रह रहे हैं. बाढ़ के कारण विस्थापित हुए लोगों को भोजन कराने के लिए 1,365 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है.

दरभंगा जिले में सबसे अधिक 15 प्रखंडों के 199 पंचायतों के 18,61,960 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव और राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 33 टीमें तैनाती की गयी हैं.

इन नदियों का जलस्तर बढ़ा है इन जिलों में बाढ़ का कारण अधवारा समूह नदी, लखनदेई, रातो, मरहा, मनुसमारा, बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, गंडक, बूढ़ी गंडक, कदाने, नून, वाया, सिकरहना, लालबेकिया, तिलावे, धनौती, मसान, कोसी, गंगा, कमला बलान, करेह और धौंस नदी के जलस्तर का बढ़ना है.

जल संसाधन विभाग के मुताबिक, बागमती नदी सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में, बूढ़ी गंडक नदी मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर एवं खगडिया में, कमला बलान नदी मधुबनी में, अधवारा नदी सीतामढ़ी में, खिरोई दरभंगा में और घाघरा सिवान में मंगलवार को खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कम मतदान पर भिड़े नेता, किसकी होगी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव: कम मतदान पर भिड़े नेता, किसकी होगी जीत?
Gen-Z के फैन हुए खेसारी लाल, बोले- 'दिल से गुजारिश है कि…'
Gen-Z के फैन हुए खेसारी लाल, बोले- 'दिल से गुजारिश है कि…'
कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर रेड, 85% अधिक संपत्ति का खुलासा
कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर रेड, 85% अधिक संपत्ति का खुलासा
पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, यहां हुआ फैसला
पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, यहां हुआ फैसला

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget