एक्सप्लोरर

Samastipur Flood: समस्तीपुर में बाढ़ का संकट, कई गांवों में घुसा पानी, जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

Samastipur News: समस्तीपुर के मोहनपुर, मोहिउद्दीननगर व विद्यापतिनगर प्रखंड के कई गांव प्रभावित हुए हैं. इससे पहले अगस्त में भी गांव जलमग्न हुए थे. एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

Samastipur Flood News: बिहार के अलग-अलग जिलों में बाढ़ के हालात देखने को मिल रहे हैं. समस्तीपुर के मोहनपुर, मोहिउद्दीननगर व विद्यापतिनगर प्रखंड में एक बार फिर गंगा और सहायक बाया नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण बाढ़ के हालात बनते जा रहे हैं. गंगा नदी का पानी कई घरों व स्कूलों में घुसने लगा है. स्कूल के कई कमरे जलमग्न हो गए हैं. दियारा इलाके में सड़कों पर पानी आ जाने से आवागमन भी बाधित हो गया है. फिलहाल गंगा का जलस्तर 47.05 मीटर पर है जो खतरे के निशान से 1.55 मीटर ऊपर है. 

अगस्त में भी जलमग्न हुए थे कई गांव

इसको लेकर विद्यापतिनगर प्रखंड की चार पंचायतों के आधा दर्जन गांवों में एक बार फिर गंगा का पानी भर जाने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पिछले तीन दिन से गंगा के जलस्तर में उफान जारी था. इससे बाढ़ आने की आशंका जताई जा रही थी. लोग बाढ़ से बचने के लिए पहले ही ऊंची जगहों पर शरण ले चुके हैं. हालांकि अब भी कई लोग अपने-अपने घरों में ही हैं. इस साल दूसरी बार गंगा में बाढ़ आई है. इससे पहले अगस्त में भी गांव जलमग्न हुए थे. हालांकि दो दिन बाद ही जलस्तर में कमी आने से बाढ़ की समस्या दूर हो गई थी.

Samastipur Flood: समस्तीपुर में बाढ़ का संकट, कई गांवों में घुसा पानी, जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

पिछले तीन दिनों से गंगा और बाया नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण विद्यापतिनगर प्रखंड के शेरपुर ढेपुरा, मऊ धनेशपुर दक्षिण, बालकृष्णपुर मड़वा और वाजिदपुर पंचायत के दियारा इलाके में करीब आधा दर्जन गांवों में गंगा का पानी घुस गया है. गांव से होकर निकले वाली सभी सड़कें पूरी तरह जलमग्न हैं, जिस कारण लोग घर से नहीं निकल रहे.

सबसे अधिक पशुपालकों को हो रही समस्या

गंगा के पानी से घिर चुके लोगों ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में नाव उपलब्ध नहीं रहने की वजह खाने-पीने की भी समस्या हो गई है. सबसे अधिक परेशानियों का सामना पशुपालकों को करना पड़ रहा है. पशुचारा नहीं उपलब्ध हो पा रहा है. दियारा क्षेत्र के स्कूलों में पानी भर जाने से बच्चों की उपस्थिति प्रभावित हुई है. बीते बुधवार से ही कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षा ली जा रही है. इस कारण किसी तरह बच्चे विद्यालय पहुंच रहे हैं.

इस संबंध में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के सरारी कैंप पर तैनात सहायक अभियंता जितेश रंजन ने बताया कि इलाहाबाद में गंगा का पानी उतरने लगा है, लेकिन वाराणसी से पटना तक जलस्तर बढ़ रहा है. फिलहाल मोहनपुर गंगा नदी के किनारे कटाव-निरोधी बंडाल व तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं. इस पर विभाग की ओर से रात-दिन चौकसी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Bhumi Survey: जमीन मालिक ध्यान दें! भूमि सर्वे में अब नहीं आएगी दिक्कत, नीतीश सरकार ने निकाला रास्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget