एक्सप्लोरर

Bihar Flood: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हैरान हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कहा- पहले ऐसा कभी नहीं हुआ

Bihar Flood Update: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, " वर्षापात की वजह से कई जगह बाढ़ का पानी आ गया है. दिल्ली से लौटने के बाद ही मैंने तय किया था कि सभी इलाकों का सर्वेक्षण करूंगा."

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सूबे के पांच बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया. इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर शामिल हैं. हवाई सर्वेक्षण कर लौटने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा, " बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर मैं हैरान हूं. पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं उत्पन्न हुई थी. जून में बाढ़ का आना चौंकाने वाला है. बहुत पहले कभी ऐसा हुआ होगा."

कल तीन जिलों का करेंगे सर्वेक्षण

उन्होंने कहा, " वर्षापात की वजह से कई जगह बाढ़ का पानी आ गया है. दिल्ली से लौटने के बाद ही मैंने तय किया था कि सभी इलाकों का सर्वेक्षण करूंगा. आखों के आपरेशन के बाद रेस्ट करने को कहा गया था. इसलिए थोड़ा वक्त लगा था. आज पांच जिलों का सर्वेक्षण किया गया. कल फिर तीन जिलों का करूंगा. उसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक होगी, जिसमें बाढ़ पीड़ितों को सहायता देने के लिए जो फैसला करना होगा वो किया जाएगा."

12 जुलाई से लगेगा जनता दरबार

इस दौरान उन्होंने जनता दरबार कार्यक्रम के संबंध में भी बातचीत की. उन्होंने कहा, " जो मेरी इच्छा थी जनता दरबार करने की, वो अब मैं करूंगा. दो टेन्योर तक जनता के दरबार में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम किया गया. हर महीने कम से कम तीन सोमवार को ये कार्यक्रम किया जाता था. लेकिन लोक सेवा अधिकार कानून बनने के बाद इस कार्यक्रम को करना बंद कर दिया गया था क्योंकि इसकी जरूरत नहीं महसूस होती थी."

मुख्यमंत्री ने कहा, " कार्यक्रम बंद करने के बाद कुछ लोगों ने कहा कि नहीं ये कार्यक्रम होना चाहिए. ये अच्छी पहल है. इसलिए चुनाव के बाद मैंने इसको दोबारा शुरू करने का एलान किया था और अब अगले सोमवार यानी 12 तारीख से मैं ये कार्यक्रम करूंगा. पुराने तरीके को ही अपनाया जाएगा. चूंकि कोरोना का दौर है इसलिए आने वाले लोगों को जिला स्तर से गाड़ी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी."

यह भी पढ़ें -

मंत्रिमंडल विस्तार में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने मांगे चार पद, दिया ये फॉर्मूला

आराः एक तरफ अश्विनी चौबे कर रहे थे निरीक्षण और दूसरी ओर एंबुलेंस से ढोया जा रहा था सामान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?

वीडियोज

Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget