एक्सप्लोरर

पहले रेती गर्दन फिर काट दी उंगलियां, बिहार के नालंदा में 5 साल के बच्चे की निर्मम हत्या

Child Brutally Murder: बिहार के नालंदा में एक पांच साल के बच्चे की हत्या कर दी गई. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Child Murder In Nalanda: बिहार के नालंदा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पांच साल के बालक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है. उसका शव सोमवार की दोपहर गांव के पास धान के पुंज के पास से बरामद हुआ. बच्चा रविवार की शाम से अचानक खेलते हुए गायब हो गया था. उसकी उंगली के साथ-साथ सिर कटा होने की चर्चा है.

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

इधर बालक की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई. इस घटना की जांच करने खुद एसपी भारत सोनी पहुंच गए. मौके पर स्थानीय थाना पुलिस के साथ-साथ वरीय पुलिस पदाधिकारी, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने पहुंचकर जांच की, मृतक बालक की पहचान नूरसराय थाना इलाके के डोईया गांव निवासी सोनू पासवान के पांच वर्षीय पुत्र दीपांशु कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस शव को बरामद कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. बालक की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग इस घटना से सदमे में हैं और जल्द से जल्द दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. शव मिलने के बाद मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए. मासूम का शव देख ग्रामीणों की आंखें नम हों गईं. 

मृतक दीपांशु कुमार की नानी सुलेखा देवी ने बताया कि कल शाम से खेलने के दौरान अचानक गायब हो गया था, काफी खोजबीन की गई, मगर वो नहीं मिला. पुलिस को भी गायब होने की जानकारी दी गई, मगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. गांव के बाहर धान के पुंज के अन्दर शव को छुपा दिया गया था, मेरे नाती की उंगली कटी हुई है और गर्दन रेता हुआ है. बच्चे की नानी ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है. उन्हीं लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है. 

मामले में पुलिस का क्या है कहना?

वहीं नूरसराय थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि बच्चा कल शाम से गायब था. खोजबीन की जा रही थी पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की बात कही है. शव पर जख्म के कई निशान भी हैं.  पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. जल्द ही इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाश को चिह्नित कर लिया जाएगा, घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Crime: सहरसा में डायन बता कर महिला की हत्या, बेटे ने कहा- पड़ोसी ने मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget