एक्सप्लोरर

Kartik Fair: मिथिला का पांच दिवसीय कार्तिक मेला 14 नवंबर से होगा शुरू, लाखों श्रद्धालु पिपराघाट में लगाएंगे डुबकी

Kartik Purnima Fair: मेले के कोषाध्यक्ष मदन लाल कर्ण ने कहा है कि मेले में अफवाह फैलाने वालों या गतिरोध पैदा करने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी. मेले की तैयारी अंतिम चरण में है.

Purnima Fair In Triveni: मिथिला के त्रिवेणी में पांच दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेला 14 नवंबर (गुरुवार) से मधुबनी के बाबूबरही प्रखंड के पिपराघाट में शुरू होने जा रहा है. पिपराघाट में कमला, बलान एवं सोनी नदी के संगम को मिथिला का त्रिवेणी कहा जाता है. इस साल कार्तिक मेला 14 नवंबर से शुरू होगा जिसका समापन 18 नवंबर को होगा.

मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार 

इस सिलसिले में बाबूबरही बीडीओ राधा रमण मुरारी ने कहा कि मेले की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन और मेला कमेटी की कई बार बैठक हो चुकी है. तैयारी अब अपने अंतिम चरण में है, मेला शांतिपूर्वक संपन्न होगा. बीडीओ राधा रमण मुरारी ने बताया कि पांच दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारी को लेकर पिपराघाट में सोमवार को एक समीक्षा बैठक हुई थी. जिसमें बाबूबरही थानाध्यक्ष चंद्रमणि सहित मेला कमेटी के सदस्य और स्थानीय ग्रामीण उपस्थिति थे.

बैठक के बाद समिति सदस्यों के साथ पदाधिकारीयों और प्रशासन ने मेला परिक्षेत्र का भ्रमण किया. इस क्रम में तीन स्थानों पर वाच टावर निर्माण एवं तीन स्थलों पर कंट्रोल रूम बनाए जाने का निर्णय लिया गया. स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत सफाई अभियान चलाने और तीन जगह पर जैविक खाद बिक्री व प्रचार केंद्र बनाए जाने की बात राधा रमण मुरारी ने कही. कोषाध्यक्ष मदन लाल कर्ण ने कहा है कि मेले में अफवाह फैलाने वालों या गतिरोध पैदा करने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी.

श्रद्धालु कमला, बलान एवं सोनी नदी में लगाएंगे डूबकी

महादेव मंदिर के निकट बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बनाने की बात कही गई. साथ ही नवनिर्मित कमला पुल के निकट मिट्टी जमा होने के कारण दुकान लगाने में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को आवश्यक निर्देश दिया गया. आपको बता दें कि प्रतिमा एवं पंडाल निर्माण का कार्य अभी अंतिम चरण में है. मेले का उद्घाटन 14 नवंबर को होगा, जबकि 15 नवंबर को लाखों श्रद्धालु कमला, बलान एवं सोनी नदी के त्रिवेणी संगम में डूबकी लगाएंगे. साथ ही 18 नवंबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ मेले का समापन होगा. 

ये भी पढ़ेंः Upendra Kushwaha: बिहार में उपचुनाव से घबराहट में है RJD? भांप गए उपेंद्र कुशवाहा, कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget