एक्सप्लोरर

Bihar News: छठ की खुशियां गम में बदली, आरा में एक ही परिवार के पांच बच्चे सोन नदी में डूबे, 2 की मौत, 1 की तलाश जारी

Children Drowned In Sone River: घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना सहार प्रखंड के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव के सोन नदी की है. 

Children Drowned In Sone River: आरा के सहार में सोन नदी में छठ के तीसरे दिन गुरुवार (07 नवंबर) को पांच बच्चे डूब गए. इस हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे की तलाश जारी है. वहीं दो बच्चियों का गंभीर हालत में सहार रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई. घटना सहार प्रखंड के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव की सोन नदी की है. 

एक परिवार के थे सभी बच्चे

मिली जानकारी के अनुसार अंधारी निवासी बबन सोनी के पुत्र संतोष सोनी के घर छठ करने के लिए उनके साला इमादपुर निवासी सुरज सोनी और रविंद्र सोनी का परिवार आया हुआ था. गुरूवार के दिन लगभग ग्यारह बजे संतोष सोनी की तेरह वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी, दस वर्षीय तनु कुमारी, नौ वर्षीय छाया कुमारी, इमादपुर निवासी सुरज सोनी की तेरह वर्षीय प्रिया कुमारी, नीशी कुमारी और रविंद्र सोनी के दस वर्षीय पुत्र गोलु कुमार सोन नदी में नहाने चले गए.

नहाने के दौरान गोलु कुमार डुबने लगा, जिसे प्रिया कुमारी बचाने के लिए गई. उसके बाद वो भी डुबने लगी. इसके बाद छाया, तनु और गुड़िया कुमारी ने बचाने के प्रयास किया. इसी बीच पांचों बच्चे डुबने लगे. स्थानीय ग्रामीणों ने गुड़िया, तनु, छाया और प्रिया को बाहर निकाला, जिसमें छाया और प्रिया की मौत हो गई. वहीं गुड़िया और तनु को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए सहार रेफरल अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है. जबकि एक बच्चे गोलु की खोजबीन जारी है. 

घटना के बाद परिवार में कोहराम

वहीं घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पिरो एसडीपीओ के के सिंह, चौरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार, सहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार दाल बल से घटना स्थल पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य में जुट गए. इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण सोन नदी में शव की खोजबीन में लगे रहे. वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'नियुक्ति मैन और 2025 का सत्ताधीश...', तेजस्वी यादव के जन्मदिन से पहले पटना में लगा पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget