एक्सप्लोरर

Bihar Film Shooting: बिहार बनेगा फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन! आएंगे बड़े-बड़े स्टार्स, ये कदम उठा रही है राज्य सरकार

Rajgir Film City: बिहार का कला एवं संस्कृति विभाग 20 नवंबर से गोवा में होने वाले फिल्म बाजार प्रदर्शनी के आयोजन में हिस्सा ले सकता है. आठ नवंबर को इसकी अनुमति मांगी गई है.

पटना: बिहार को फिल्म शूटिंग का केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार कई तरह के प्रयास कर रही है. यहां बड़े स्तर पर फिल्मों की शूटिंग हो इसके लिए राजगीर, नालंदा, कैमूर, बांका, वाल्मीकिनगर के खूबसूरत लोकेशन को चयनित कर उसे और भी खूबसूरत तरीके से बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा. बिहार के राजगीर में फिल्म सिटी बनाने का कार्य तेजी से हो रहा. इसके लिए प्रखंड ठेरा, मोरा व पिलखी गांव में लगभग 360 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हो चुका है. वहीं 20 नवंबर से आयोजित गोवा फिल्म फेस्टिवल में भी बिहार कला, संस्कृति विभाग हिस्सा लेने जा रहा है.

राजगीर में बनेगी फिल्म सिटी

राजगीर में फिल्म सिटी बनाने की तैयारी है. बिहार सरकार फिल्म प्रोडक्शन से संबंधित गतिविधियां और बड़ी बड़ी फिल्मों की शूटिंग के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध होने वाली फिल्म सिटी के निर्माण की दिशा में कार्रयरत है. इसके लिए राजगीर के प्रखंड ठेरा, मोरा व पिलखी गांव में लगभग 360 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हो चुका है. बताया गया कि 20 एकड़ में इसका निर्माण होगा. इसमें डेढ़ सौ करोड़ खर्च होने की संभावना है.

बिहार कला, संस्कृति विभाग गोवा में आयोजित फिल्म बाजार में लगाएगा प्रदर्शनी

बता दें कि पांच दिन बाद गोवा में 20 नवंबर से भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन है. इसमें बिहार कला, संस्कृति विभाग अपनी प्रदर्शनी लगाने जा रहा है. गोवा फिल्म फेस्टिवल 2022 में बिहार अपना खुद का मंडप लगाएगा. इसके जरिए घरेलू व विदेशी फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने की कोशिश की जाएगी. बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक और कला एवं संस्कृति विभाग की सचिव बंदना प्रियाशी ने पहले ही कहा था कि वह बिहार में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देना चाहती हैं. इसमें विभाग बिहार के विशेष स्थलों के बारे में बताएगा और फिल्म निर्माण के लिए चर्चा करेगा.

फिल्मों की शूटिंग के लिए प्रोतसाहित सिंगल विंडों सिस्टम का प्रावधान इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत किया जा रहा. इसमें विभाग बिहार में फिल्मों की शूटिंग हो इसके लिए वहां निर्माता निर्देशकों को प्रोत्साहित करेंगे. वहीं इसके लिए क्षेत्र में एजेंसियां भी हायर होंगी जिसको चुनने के लिए विभाग ने निविदा बुलाई है. इसके लिए आठ नवंबर को ही बिहार स्टेट फिल्म डेवलेपमेंट एंड फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड की प्रबंध निदेशक बंदना प्रियाशी ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बिहार सरकार से परमिशन मांगी गई है.

कला, संस्कृति और युवा विभाग को जिम्मेदारी

फिल्म विकास के लिए राज्य सरकार ने पर्यटन विभाग से जिम्मेदारी लेते हुए कला, संस्कृति और युवा विभाग को दी है. विभाग ने इसके लिए फिल्म विकास निगम को नोडल एजेंसी बनाया है. इसमें कोई भी इच्छुक निर्माता निर्देशक विकास निगम की निर्धारित वेबसाइट पर फी जमा करके आवेदन कर सकते हैं. इस वेबसाइट पर साइट की तमाम सूची उपलब्ध की गई है. साथ ही साइड कलाकारों के लिए टैकसी से लेकर कई सुविधा मुहैया कराने की बात कही गई है.

बिहार के खूबसूरत लोकेशन

राजगीर में फिल्म सिटी बनेगा. साथ ही कैमूर के मुंडेश्वरी मंदिर, मंझार कुंड व धुआं कुंड जलप्रपात समेत कई जगह चयनित हैं. इसके अलावा नालंदा के ऐतिहासित स्थल नेचर सफारी, ग्लास ब्रिज, बांका में मंदार पर्वत, पश्चिमी चंपारण में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व भी शामिल होंगे. इन जगहों के अलावों बिहार के कई खूबसूरत लोकेशन को चिह्नित किया गया है जहां शूटिंग हो सके.

यह भी पढ़ें- Akshara Singh: पटना की ग्रेजुएट चायवाली के लिए अक्षरा ने उठाई आवाज, गुस्से में बोलीं- लानत है आप पर बिहार सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget