एक्सप्लोरर

Bihar News: नालंदा में समधी मिलन के समय जमकर बवाल, ससुराल के बजाए नई नवेली दुल्हन पहुंची अस्पताल

Fighting In Nalanda: नालंदा में समधी मिलन के समय पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए. वहीं पुलिस को जांच के लिए आवेदन मिलने का इंतजार है.

Fighting In Nalanda Wedding Ceremony: बिहार के नालंदा में मंगलवार (09 जुलाई) की बीती रात एक शादी समारोह में जमकर मारपीट हो गई. इस मारपीट में दूल्हे और इसके भाई समेत तीन लोग जख्मी हो गए. यह विवाद तब हुआ, जब दूल्हा बराती को लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुंचा और समधी मिलन कार्यक्रम चल रहा था. बराती वाले खुशी में थे और समधी मिलन के दौरान पटाखा फोड़ने लगे. उसी दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने इसका इसका विरोध किया. फिर दोनों तरफ से कहासुनी हुई. नौबत मारपीट तक आ गई. 

घटना में कई लोग हुए घायल 

इस घटना में कई लोग घायल हो गए. किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत करता गया. उसके बाद आनन-फानन में शादी कराकर बिदाई कराई गई, सबसे बड़ी बात यह हुई की दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर नहीं गया और वो सीधे बिहारशरीफ के सदर अस्पताल पहुंचा गया, जहां दूल्हे का भाई गंगा सागर कुमार जख्मी था और उसका इलाज चल रहा है. बिहारशरीफ सदर अस्पताल में दूल्हे और दुल्हन को देखने के बाद अस्पताल परिसर में एक अलग ही चर्चा होने लगी. कई लोग दूल्हे दुल्हन को देखने के लिए भी पहुंच गए.

पूरा मामला यह है कि थरथरी थाना इलाके के सुकमा गांव निवासी स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद के पुत्र ऋषि कुमार की शादी भागन बीघा थाना अंतर्गत मोर तालाब के माडू पासवान के पुत्री काजल से तय हुई थी. बीती रात ऋषि कुमार बराती लेकर यहां आया था और बुधवार की सुबह शादी होनी थी. मगर रात में ही बराती और सराती में मारपीट हो गई. रात में ही मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची. लेकिन मारपीट करने वाले लोग मौके से फरार हो गए थे.  

पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद

भगनबीघा थाना प्रभारी पंकज कुमार पवन ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस रात में मौके पर पहुंची थी. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. लड़का समेत तीन लोग जख्मी हुए है, इन्होंने यह भी बताया कि पटाखा फोड़ने को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ था. इस दौरान मारपीट हुई है दोनों पक्ष से समझा बुझाकर शादी को संपन्न करा दी गई है. आवेदन मिलने के बाद मामला दर्ज होगा फिर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ेंः Rupauli Assembly By-Election: रुपौली के गोरियर मतदान केंद्र पर हंगामे के बाद पुलिस लाठीचार्ज, आक्रोशित हुए मतदाता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget