एक्सप्लोरर

बिहार: निगरानी विभाग ने मनरेगा के जूनियर इंजीनियर को 55 हजार रुपये घूस लेते हुए किया गिरफ्तार

मधुबनी के पंडौल प्रखंड के सरसो-पाही गांव में लॉकडाउन के दौरान काफी काम किया गया था. लेकिन मनरेगा श्रमिकों को उनकी मेहनत का पैसा नहीं मिल पाया था. जेई पैसे की मांग कर रहे थे और पैसा नहीं देने पर मनरेगा का बिल पास नहीं हो रहा था.

मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड के मनरेगा के जूनियर इंजीनियर दिनेश कांत ठाकुर को मंगलवार को 55 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया. पटना से आई नौ सदस्यीय निगरानी की टीम ने मधुबनी के कोतवाली चौक स्थित दिनेश के आवास से उन्हें गिरफ्तार किया है. बता दें कि दिनेश दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र के दहीपुरा गांव के रहने वाले हैं और काम के लिए मधुबनी के पंडौल प्रखंड के 11 पंचायत आते हैं.

इस काम के लिए मांगी थी घूस

मिली जानकारी अनुसार दिनेश ने सरसो-पाही गांव के राम बहादुर चौधरी द्वारा किए गए मनरेगा कार्य की मापी पुस्तिका देने के एवज में 55 हजार रुपए घूस की मांग की थी. बिन पैसे दिए मापी पुस्तिका नहीं दी जा रही थी. ऐसे में परेशान रामबहादुर चौधरी ने निगरानी अन्वेषण कार्यालय में जेई के खिलाफ 11 फरवरी, 2021 को शिकायत दर्ज कराई.

जांच के बाद मामला किया गया दर्ज

बता दें कि जिले के पंडौल प्रखंड के सरसो-पाही गांव में लॉकडाउन के दौरान काफी काम किया गया था. लेकिन मनरेगा श्रमिकों को उनकी मेहनत का पैसा नहीं मिल पाया था. जेई पैसे की मांग कर रहे थे और पैसा नहीं देने पर मनरेगा का बिल पास नहीं हो रहा था. ऐसे में निगरानी में शिकायत की गई. शिकायत के बाद निगरानी ने पहले जेई की रेकी की. जांच करने के बाद 26 फरवरी, 2021 को पटना के निगरानी थाना में मामला दर्ज किया गया.

घूस लेते रंगे हाथ किया गिफ्तार

निगरानी टीम की अगुवाई डीएसपी समीर चंद्र झा, डीएसपी अरुण पासवान और इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार जायसवाल ने मधुबनी में अपना जाल बिछाया. वहीं, जैसे ही मंगलवार को तकरीबन 4.30 बजे राम बहादुर चौधरी द्वारा 55 हजार रुपए घूस जेई दिनेश कांत ठाकुर को दिया गया. वैसे ही जेई दिनेश को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तारी के बाद घूसखोर जेई दिनेश कांत ठाकुर को निगरानी की टीम पटना ले कर चली गयी, जहां उनपर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इधर, उनकी गिरफ्तारी से घूसखोरों में हड़कम्प मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें - 

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना AIIMS में लगवाई कोरोना वैक्सीन, 250 रुपये की दी सहयोग राशि कोरोना वैक्सीन लेने के बाद बोले सुशील मोदी- राबड़ी देवी भी लें टीका, वैक्सीनेशन को राजनीति से ऊपर रखे विपक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: मोकामा में झड़प, अनंत सिंह और नीरज के समर्थक भिड़े
बिहार MLC चुनाव: मोकामा में झड़प, अनंत सिंह और नीरज के समर्थक भिड़े
MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग आज, मोकामा में जमकर बवाल
MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग आज, मोकामा में जमकर बवाल
पटना शिक्षक सीट से उम्मीदवार के घर आधी रात पहुंची पुलिस, भड़के तेजस्वी यादव
पटना शिक्षक सीट से उम्मीदवार के घर आधी रात पहुंची पुलिस, भड़के तेजस्वी यादव
गया में हाफ एनकाउंटर: दारोगा के बेटों को गोली मारने वाले दोनों आरोपी घायल
गया में हाफ एनकाउंटर: दारोगा के बेटों को गोली मारने वाले दोनों आरोपी घायल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget