एक्सप्लोरर

उत्तराखंड ग्लेशियर हादसे के बाद लापता हुए बिहार के इंजीनियर, ढूंढने के लिए निकले परिजन

इंजीनियर मनीष कुमार हरिद्वार में जोशीमठ के नजदीक ओम मेटल इंफ्राटेक पावर प्रोजेक्ट कम्पनी में काम करते हैं. लेकिन रविवार की दोपहर ग्लेशियर फटने के बाद आए पानी के तेज बहाव और मलवे में वो लापता हो गए हैं.

बिहटा: उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में रविवार की दोपहर ग्लेशियर फटने से आसपास के इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. स्थिति भयावह होता देख उत्तराखंड सरकार ने रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया है. उत्तराखंड पुलिस और आईटीबीपी के जवानों द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अब तक 25 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि कई लोग अब भी फंसे हुए हैं. वहीं, कई भी लापता हैं.

कॉल आने के बाद उड़े परिजनों के होश

इधर, इस हादसे में बिहार की राजधानी पटना के बिहटा में रहने के वाले इंजीनियर मनीष कुमार भी लापता हो गए हैं. मिली जानकारी अनुसार बिहटा के रानीतलाब थाना के निसरपुरा गांव निवासी मनीष कुमार के घर देर शाम उत्तराखंड से फोन आया कि हादसे के बाद मनीष लापता हो गया है. यह सुनते ही घर वालों के होश उड़ गए. आननफानन वो उनकी खोजबीन के लिए हरिद्वार रवाना हो गए हैं.

तीन साल से कंपनी में काम कर रहे हैं मनीष

बता दें कि उक्त गांव निवासी स्व. मदन मोहन सिंह के बेटे इंजीनियर मनीष कुमार (28) हरिद्वार में जोशीमठ के नजदीक ओम मेटल इंफ्राटेक पावर प्रोजेक्ट कम्पनी में काम करते हैं. लेकिन रविवार की दोपहर ग्लेशियर फटने के बाद आए तेज पानी के बहाव और मलवा में वो लापता हो गए हैं. मिली जानकारी अनुसार वो वहां पिछले तीन वर्षों से काम कर रहे हैं.

सीेएम नीतीश ने ट्वीट कर कही ये बात

बता दें कि उत्तराखंड ग्लेशियर हादसे पर CM नीतीश ने ट्वीट कर चिंता जताई है और आपदा की इस घड़ी में पूरे बिहार के उत्तराखंड के लोगों के साथ होने की बात कही है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि उत्तराखंड आपदा में फंसे लोगों और राहत और बचाव कार्यों में लगे लोगों के लिए प्रार्थना. इस आपदा में पूरा बिहार उत्तराखंड के लोगों के साथ है. हमारे अधिकारी उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय के सम्पर्क में हैं.

यह भी पढ़ें -

चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- जंगलराज का विकल्प बनकर आए हैं नीतीश कुमार शिक्षक एक साल से कर रहा था छात्रा का यौन शोषण, गर्भवती होने पर खिलाई दवा, हालत बिगड़ने पर कराया भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

70 लाख कैश, 48 घड़ियां, ADM रविंद्र कुमार के यहां छापे में मिला नोटों का ढेर
70 लाख कैश, 48 घड़ियां, ADM रविंद्र कुमार के यहां छापे में मिला नोटों का ढेर
सुपौल में फायरिंग के बीच दिनदहाड़े युवक का अपहरण, तेजस्वी यादव बोले- '7 हत्याओं के...'
सुपौल में फायरिंग के बीच दिनदहाड़े युवक का अपहरण, तेजस्वी यादव बोले- '7 हत्याओं के...'
MLC चुनाव: प्रशांत किशोर ने इस सीट से बदला उम्मीदवार, मुस्लिम कैंडिडेट उतारा
MLC चुनाव: प्रशांत किशोर ने इस सीट से बदला उम्मीदवार, मुस्लिम कैंडिडेट उतारा
CM सम्राट चौधरी के खिलाफ RJD ने खोला मोर्चा, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग से की शिकायत
CM सम्राट चौधरी के खिलाफ RJD ने खोला मोर्चा, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग से की शिकायत

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget