एक्सप्लोरर

बिहार: कैमूर में सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

मोहनिया थाना प्रभारी राम कल्याण यादव ने बताया सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है, जिस ट्रैक्टर से घटना हुई है, उसे जब्त कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में सोमवार को सड़क हादसे में इलेक्ट्रिक इंजीनियर की मौत हो गयी. घटना जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की है, जहां मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने डड़वा ओवर ब्रिज पर बाइक सवार इंजीनियर को रौंद दिया. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर खड़ा कर मौके से फरार हो गया. इधर, स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

ड्यूटी पर जा रहा था मृतक

मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के सिवों गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद के बेटे राकेश कुमार के रूप में हुई है. मिली जानकारी अनुसार मृतक राकेश कुमार सोमवार को रोज की तरह अपने गांव भभुआ से रामगढ़ स्थित निजी कंपनी में काम करने के लिए जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी. सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया.

पुलिस ने जब्त की ट्रैक्टर

इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक ने बताया कि गंभीर अवस्था में युवक को अस्पताल लाया गया था. बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो बच नहीं पाया. इधर, मोहनिया थाना प्रभारी राम कल्याण यादव ने बताया सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है, जिस ट्रैक्टर से घटना हुई है उसे जब्त कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें -

भिखारी ठाकुर की विदेशिया में लौंडा नाच की परंपरा शुरु करने वाले 95 साल के रामचंद्र मांझी को मिला पद्मश्री सम्मान मधुबनी की मिथिला पेंटिंग की मशहूर कलाकार दुलारी देवी को मिलेगा पद्मश्री
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget