एक्सप्लोरर

Bihar News: ED की रेड के बाद सरकार का एक्शन, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के पद से हटाए गए IAS संजीव हंस

Sanjeev Hans: ईडी की कार्रवाई के बाद ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस को उनके सभी पदों से हटा दिया गया है. वो बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष भी थे.

Sanjeev Hans Removed From Post: आईएएस अधिकारी संजीव हंस को गुरुवार (1 जुलाई) को ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के पद से हटा दिया गया है. कुछ दिन पहले ईडी की टीम ने इनके आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. वह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक भी थे. इस पद से भी उनको मुक्त कर दिया गया है.

संजीव हंस अब सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देंगे. ऊर्जा विभाग का प्रभार अब संदीप पौंडरिक को मिला है. सीनियर आईएएस अधिकारी संदीप पौंडरिक बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक भी होंगे. 

1997 बैच के अधिकारी हैं संजीव हंस

1997 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी संजीव हंस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी बताए जाते हैं. एक महिला ने संजीव हंस और पूर्व आरजेडी विधायक गुलाब यादव पर रेप का आरोप भी लगाया था. उसके बाद आय से अधिक संपत्ति मामले में उनके कई ठिकानों पर बीते दिनों ईडी की छापेमारी भी हुई थी. संजीव हंस और गुलाब यादव दोस्त बताए जाते हैं. 

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के दौरान करोड़ों की जमीन और मकान के दस्तावेज मिले थे. सूत्रों के मुताबिक संजीव हंस के आवास से 40 लाख की कीमत की विदेशी कंपनियों की 15 बेशकीमती घड़ियां भी बरामद की गईं थीं. इसके साथ ही एक किलो से ज्यादा सोना और जेवरात भी बरामद हुए थे. संजीव का पंजाब के अमृतसर में भी एक घर है. इनकी संपत्तिका पता विदेशों में भी लगाया जा रहा है. 

महिला ने आईएएस पर क्या लगाया आरोप

वहीं एक महिला ने भी आईएएस संजिव हंस के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है. आरोप के मुकाबिक 2016 में संजीव हंस के दोस्त और पूर्व विधायक गुलाब यादव ने महिला आयोग का सदस्य बनाने के लिए प्रलोभन दिया था. महिला ने जो एफआईआर दर्ज कराई है उसमें कहा है कि 2017 में गुलाब यादव ने संजीव हंस के साथ मिलकर होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया था. हालांकि अभी इसकी जांच चल रही है. 

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में वज्रपात से मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
'चंदा चोर और पेपर लीक वाले BJP दफ्तर में रहते हैं', तेजस्वी के वीडियो से बवाल!
'चंदा चोर और पेपर लीक वाले BJP दफ्तर में रहते हैं', तेजस्वी के वीडियो से बवाल!
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget