एक्सप्लोरर

SP ने दिया ऑर्डर, DSP ने लिया एक्शन, नवादा में 11 साइबर फ्रॉड ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

Cyber Crime: डीएसपी प्रिया ज्योति ने बताया कि साइबर क्राइम में 20 से 30 साल के उम्र के युवक शामिल हैं, जो पढ़ाई-लिखाई छोड़कर लोगों से ठगी करने का काम कर रहे हैं.

Nawada Cyber Crime: बिहार के नवादा में साइबर क्राइम करने वाले युवकों ने पुलिस के लिए बड़ी चुनौती पेश की है. यहां रोजाना पुलिस को साइबर क्राइम करने वालों के खिलाफ बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस साइबर क्राइम करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी करने में सफल होती है. इन साइबर अपराधियों को जड़ से उखाड़ने की कोशिश नवादा के एसपी अभिनव धीमान के जरिए की जा रही है.

साइबर क्राइम का अड्डा बन गया है वारसलीगंज 

डीएसपी प्रिया ज्योति ने शुक्रवार को बताया कि एसपी अभिनव धीमान की देखरेख में एक एसआईटी गठित की गई है, जिसकी देखरेख डीएसपी प्रिया ज्योति स्वयं कर रही हैं. डीएसपी प्रिया ज्योति ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि वारसलीगंज प्रखंड के अपसढ़ और महरथ गांव में छापामारी कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इन अपराधियों को खेत में चारों तरफ से घेराबंदी करके गिरफ्तार किया गया. डीएसपी ने बताया कि नवादा जिले का वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र साइबर क्राइम का अड्डा बन गया है.

इन साइबर अपराधियों की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के महरथ गांव के दामोदर सिंह का 27 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार, अजय सिंह का 27 वर्षीय पुत्र ललमनी कुमार, अनिल सिंह का 25 वर्ष से पुत्र रंजीत कुमार, धीरज कुमार का 20 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार, दिनेश सिंह का पुत्र रोशन कुमार उर्फ हेमंत कुमार, सुरेंद्र सिंह का पुत्र 30 वर्षीय मुकेश कुमार, स्वर्गीय रामबरन प्रसाद का पुत्र 22 वर्षीय नीरज कुमार, पशुपति प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार, तो वही शाहपुर थाना क्षेत्र के जमुआवां गांव के स्वर्गीय विजय सिंह का पुत्र शिशु कुमार उर्फ गोलू और वारसलीगंज प्रखंड के अपसढ गांव के उमेश प्रसाद का पुत्र विकास कुमार उर्फ रोहित कुमार, उमेश प्रसाद का पुत्र गोपाल कुमार के रुप में हुई है. 

साइबर क्राइम में 20 से 30 साल उम्र के युवक शामिल

इन सभी साइबर क्राइम करने वाले युवकों के पास से मोबाइल फोन 22, नगद 5 हजार रुपये, नोट गिनने वाली एक मशीन, 54 पन्नों की डाटा शीट और अन्य सामान बरामद किए गए. इस साइबर क्राइम में सबसे ज्यादा 20 से 30 साल के उम्र के युवक शामिल हैं, जो अपना भविष्य खराब करने में जुट गए हैं. पढ़ाई-लिखाई छोड़कर वे लोगों से ठगी करने का काम कर रहे हैं. साइबर क्राइम करने वाले सभी के परिवार को भी पता है कि उनका बेटा गलत काम करता है, फिर भी किसी ने आज तक पुलिस को एक लिखित आवेदन देकर इसकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन जब पुलिस उन्हें पकड़ती है, तो माता-पिता और परिवार के लोग पुलिस के पास जाकर कहते हैं कि उनका बेटा बेगुनाह है. इसके बाद पुलिस उन्हें सबूतों के साथ सारी जानकारी पेश करती है. फिर भी परिवार के लोग पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
Bihar MLC Election Results Live: पटना में अनंत सिंह के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर, JDU के नीरज ने बनाई बढ़त
Live: पटना में अनंत सिंह के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर, JDU के नीरज ने बनाई बढ़त
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget