एक्सप्लोरर

झारखंड के जंगलों से भटक कर आया हाथी बिहार में मचा रहा उत्पात, अबतक 4 को कुचला

रजौली के प्रभारी वन क्षेत्र अधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद ने कहा कि हाथी युवा है. वन विभाग की टीम हाथी को आबादी से दूर रखने के लिए बम और पटाखे का इस्तेमाल कर रही है.

नवादा: झारखंड के जंगलों से भटक कर बिहार आया एक हाथी नवादा जिले में जमकर उत्पात मचा रहा है. नवादा जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में यह हाथी अब तक चार लोगों की जान ले चुका है और फसलों को नष्ट कर चुका है. हाथी को वापस भेजने के लिए विशेषज्ञों की टीम को नवादा बुलाया गया है. हाथी से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. नवादा के वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) एके ओझा ने शुक्रवार को बताया कि हाथी को काबू में करने के लिए नवादा व गया के वनकर्मियों की टीम लगी हुई है. पटना से भी क्विक रिस्पांस टीम को बुलाया गया है.

ओझा ने कहा कि गुरुवार की रात से हाथी का ट्रेस नहीं मिला है. गया जिले के गुरपा इलाके से नवादा जिले के सिरदला में हाथी ने प्रवेश किया था. उन्होंने कहा कि हाथी को वापस झारखंड के जंगलों में भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं. इधर, वन एवं पर्यावरण विभाग की तरफ से टीम को निर्देश दिया गया है कि हाथी को पुन: जंगल की तरफ लौटाया जाए. विशेष परिस्थिति में हाथी को ट्रंक्वालाइज किया जा सकता है.

गांव के लोगों को सतर्क रहने की सलाह

इधर, रजौली के प्रभारी वन क्षेत्र अधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद ने कहा कि हाथी युवा है. उन्होंने संभावना जताई की हाथियों के झुंड से अलग होकर यहां पहुंच गया. आमतौर पर हाथी की उदंडता के कारण उसे टीम लीडर झुंड से खदेड़कर बाहर निकाल देता है, जिससे वह अकेला हो जाता है. उन्होंने कहा कि लोगों को और कुत्ते को देखकर वह हिंसक हो रहा है. उन्होंने बताया कि फिलहाल गया जिले के गुरपा वन क्षेत्र के हिमजा पहाड़ी में उसके पहुंचने की खबर है.

उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है. वन विभाग की टीम हाथी को आबादी से दूर रखने के लिए बम और पटाखे का इस्तेमाल कर रही है. बता दें कि बुधवार की रात हाथी नवादा में प्रवेश किया था. हाथी अब तक चार लोगों की जान ले चुका है. मृतकों में नारदीगंज थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी विनोद चौहान और हिसुआ थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी आंनद सिंह, हसनचक गांव निवासी बालेश्वर यादव और सीतामढ़ी के लच्छूबिगहा निवासी छोटू कुमार (12) शमिल हैं.

यह भी पढ़ें-

LJP अध्यक्ष चिराग पासवान को इस बात का सता रहा डर, खुद मीडिया में किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: मनाली से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो ट्रेलर में घुसी, हादसे में पती-पत्नी समेत 3 की मौत
बिहार: मनाली से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो ट्रेलर में घुसी, हादसे में पती-पत्नी समेत 3 की मौत
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू, भरत तिवारी एनकाउंटर पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू, भरत तिवारी एनकाउंटर पर भी होगी चर्चा?
मानसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान
मानसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget