एक्सप्लोरर

नए संकल्प के साथ फिर 'यात्रा' पर निकले तेजस्वी यादव, गिरिराज सिंह बोले- 'नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी…'

Bihar Adhikar Yatra: तेजस्वी ने कहा कि आज बिहार में कारखाने और उद्योग लगें इस संकल्प के साथ हम इस यात्रा के लिए निकल रहे हैं. जहानाबाद में पहला कार्यक्रम होगा. उसके बाद नालंदा में आज का कार्यक्रम है.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज (मंगलवार) से 'बिहार अधिकार यात्रा' शुरू की है. यात्रा पर निकलने से पहले पटना में उन्होंने इसके बारे में बताया. कहा कि आज से हम लोग 'बिहार अधिकार यात्रा' के लिए निकल रहे हैं और बाकी के जिले जो छूट गए थे उन्हें हम कवर कर रहे हैं. 

तेजस्वी ने कहा, "नए संकल्प के साथ नया बिहार बनाने के लिए, बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी को हटाने के लिए, किसान व मजदूर के सम्मान के लिए, मां-बहनों की सुरक्षा के लिए, आज बिहार में कारखाने और उद्योग लगें इस संकल्प के साथ हम इस यात्रा के लिए निकल रहे हैं. जहानाबाद में पहला कार्यक्रम होगा और उसके बाद नालंदा जिले में आज का कार्यक्रम है. बहुत लोगों की अपेक्षा थी कि जो बाकी के जिले रह गए हैं वहां पर भी हम संपर्क यात्रा करें."

यात्रा पर गिरिराज सिंह ने कसा तंज

तेजस्वी यादव की इस यात्रा पर बयानबाजी शुरू हो गई है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी नेता ने कहा, "यात्रा पर निकलें… पूरे परिवार के साथ निकलें अच्छी बात होगी. देखें… लालू यादव को दिखाएं, कि विकास किसको कहते हैं. जो (लालू) गरीब को कहते थे कि सड़क क्या करोगे, बिजली क्या करोगे, लालटेन में रहो. सड़क से बिहार की यात्रा कराई जाए तब पता चलेगा कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की जोड़ी ने बिहार में क्या विकास किया है."

16 से 20 तारीख तक चलेगी यात्रा

बता दें कि यह यात्रा पांच दिनों तक चलेगी. 16 सितंबर से 20 सितंबर तक चलने वाली इस यात्रा का तेजस्वी यादव अकेले महागठबंधन का प्रतिनिधित्व करेंगे. यात्रा का समापन वैशाली में होगा. इस पांच दिन में तेजस्वी यादव 11 जिले जहानाबाद, नालंदा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर, उजियारपुर और वैशाली में जनसभाओं और कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Election: वोटर अधिकार यात्रा के बाद तेजस्वी यादव की नई रणनीति, अकेले 11 जिलों में अभियान

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget