एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले हमलावर हुए तेजस्वी यादव, पूछे ये 11 चुभते हुए सवाल

एनडीए के पक्ष में प्रचार करने के लिए कल फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार जाएंगे. इससे पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पीएम से 11 सवाल पूछे हैं.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार का शोर गुल थम गया है. कल यानि 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. लेकिन इसी के साथ ही अब दूसरे और तीसरे चरण के लिए राजनीतिक दलों ने ताकत झोंकनी शुरू कर दी है. एनडीए के पक्ष में प्रचार करने के लिए कल फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार जाएंगे. इससे पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पीएम से 11 सवाल पूछे हैं.

तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर लिखा, आदरणीय प्रधानमंत्री के कल बिहार दौरे से पहले कुछ सवाल....कल आदरणीय प्रधानमंत्री जी बिहार आ रहे है. मैं दिल्ली और पटना की ड़बल इंजन सरकार से निम्नलिखित सवाल पूछना चाहता हूं कि....

1. वो बताए दरभंगा AIIMS की घोषणा 2015 में हुई लेकिन ऐन चुनाव से पहले ही उसके कार्यारंभ की घोषणा क्यों की गयी?

2. माननीय प्रधानमंत्री जी, मुज़फ़्फ़रपुर भी आ रहे है. सत्ता संरक्षण में मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह कांड में 34 अनाथ बच्चियों के साथ हुए जन बलात्कार के मुख्य आरोपी को मुख्यमंत्री ने बचाया ही नहीं बल्कि उसके घर जन्मदिन की पार्टी में गए, उसे निरंतर वित्तीय मदद की और चुनाव भी लड़वाया? क्या प्रधानमंत्री जी ड़बल इंजन सरकार के इस घृणित कार्य पर बोलेंगे?

3. दरभंगा और मुज़फ़्फ़रपुर में ड़बल इंजन सरकार ने Super Speciality हॉस्पिटल बनाने का वादा किया था लेकिन आज तक नहीं बना. डाक्टर्स की नियुक्ति भी नहीं हुई?

4. ड़बल इंजन सरकार ने वर्षों पहले Skill University बनाने का वादा किया था? क्या हुआ उस वादे का?

5. आशा है आदरणीय प्रधानमंत्री जी पटना में हुए जल जमाव के कारण उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी द्वारा हाफ़ पैंट में पड़ोसियों को मरते छोड़ नाव से भागने की घटना और वर्षों से पटना नगर निगम और शहरी विकास विभाग में क़ाबिज़ सत्ताधारी दल की उपलब्धियों के बारे में भी विमर्श करेंगे.

6. प्रधानमंत्री जी को बिहारवासियों को बताना चाहिए कि देश के टॉप 10 सबसे गंदे शहरों में बिहार के 6 शहर क्यों है? पटना और बिहार की इस बदहाली का ज़िम्मेवार कौन है?

7. आदरणीय नीतीश कुमार जी इतने कमजोर मुख्यमंत्री क्यों है जो डबल इंजन सरकार और एनडीए के 40 में से 39 सांसद होने के बावजूद पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का भी दर्जा नहीं दिला पाए? क्या बिहारवासियों को अब भी ऐसा कमजोर मुख्यमंत्री और डबल इंजन सरकार चाहिए?

8. प्रधानमंत्री जी बतायेंगे कि देश में सबसे अधिक युवा आबादी वाले प्रदेश बिहार में सबसे अधिक बेरोजगारी क्यों है? 6 वर्षों की केंद्र और 15 वर्षों की बिहार सरकार ने मिलकर बिहार में कितनी नौकरियों का सृजन किया?

9. ड़बल इंजन सरकार बताए कि 15 वर्षों में एनडीए शासनकाल में बिहार के हर दूसरे घर से पलायन क्यों हुआ? सुशासन राज में पलायन में वृद्धि क्यों हुई?

10. ड़बल इंजन सरकार बताए कि कोटा में फंसे हज़ारों छात्रों, देशभर में फंसे लाखों मज़दूरों को बिहार आने से क्यों रोका गया?

11. 2015 के चुनाव में प्रधानमंत्री जी ने कथित सुशासनी सरकार के 33 घोटाले गिनाए थे? उसके बाद हज़ारों करोड़ के सृजन सहित अन्य 27 बड़े घोटाले हुए है. सृजन घोटाले के मुख्य आरोपियों को सीबीआई अभी तक पकड़ नहीं पाई है. घोटालों के मास्टरमाइंड खुलेआम एनडीए नेताओं के साथ क्यों घूम रहे है?

बता दें कि 28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री दूसरी बार चुनावी रैलियों को संबोधित करने बिहार आएंगे. कल पीएम दरभंगा में पहली, मुज्जफरपुर दूसरी और पटना में आखिरी रैली करेंगे. फिर 1 नवंबर को पीएम मोदी छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में रैली करेंगे. वहीं 3 नवंबर को पश्चिमी चंपारण, अररिया और सहरसा में रैली होगी.

यह भी पढ़ें-

सोनिया का नीतीश पर हमला, कहा- ‘बिहार की सरकार अहंकार में डूबी, बदलने का वक्त आ गया’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget