एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: तेजस्वी की इस चाल में उलझी नीतीश की पार्टी, 77 सीटों पर सीधा मुकाबला

साल 2015 के चुनाव में नीतीश कुमार की अगुवाई में चुनाव मैदान में उतरी राजद 101 सीटों पर चुनााव लड़ी थी जबकि इस चुनाव में वह 144 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले महागठबंधन में कांग्रेस और वामपंथी दल मिलकर चुनाव मैदान में है. ऐसे में राजद का अधिकांश सीटों पर जनता दल (युनाइटेड) से मुकाबला है. इस चुनाव में पिछले चुनाव से परिस्थितियां बदली हैं. पिछले चुनाव में जदयू, राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी, जबकि इस चुनाव में जदयू, बीजेपी और दो अन्य छोटे दलों के साथ चुनाव मैदान में है. राजद इस चुनाव में कांग्रेस और वामपंथी दलों के साथ चुनाव मैदान में है.

साल 2015 के चुनाव में नीतीश कुमार की अगुवाई में चुनाव मैदान में उतरी राजद 101 सीटों पर चुनााव लड़ी थी जबकि इस चुनाव में वह 144 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. महागठबंधन में सबसे मजबूत और पिछले चुनाव में सबसे बड़े दल राजद का इस चुनाव में अधिकांश सीटों पर जदयू से मुकाबला है. इस चुनाव में 77 सीटों पर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जदयू के उम्मीदवार राजद के उम्मीदवार के सामने हैं. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से जदयू जहां 115 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं बीजेपी 110 सीटों पर चुनाव मैदान में है.

बीजेपी के सिर्फ 51 प्रत्याशी ही राजद के सामने

बीजेपी के सिर्फ 51 प्रत्याशी ही राजद के सामने है. ऐसे में बीजेपी के लिए अन्य 59 सीट इन 51 सीटों से अपेक्षाकृत आसान माना जा रहा है. इस चुनाव में राजद के पांच प्रत्याशी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के आमने-सामने हैं जबकि 11 सीटों पर राजद प्रत्याशी का मुकाबला विकासशील इंसान पार्टी से है. सूत्र कहते हैं कि चुनाव पूर्व सर्वे के आधार पर राजद ने नीतीश से लोगों की नाराजगी का लाभ उठाने के लिए अपने अधिाकांश प्रत्याशी जदयू के प्रत्याशी के सामने उतारे हैं.

वैसे, राजद के नेता इससे इनकार कर रहे हैं. राजद के एक नेता बताते हैं कि जमीनी हकीकत, पार्टी की क्षेत्रवार मजबूती और जातीय समीकरणों के आधार पर प्रत्याशी उतारे गए हैं. यह महज संयोग है कि अधिकांश प्रत्याशियों का मुकाबला जदयू के प्रत्याशी से है. उन्होंने बताया कि राजद के लिए बीजेपी और जदयू एक समान है. राजद के अन्य एक नेता का कहना है कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार हैं और तय है कि इस चुनााव के बाद वे मुख्यमंत्री पद संभालेंगे. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की जीत तय है, हालांकि कुछ सीटों पर जीतों का अंतर 2000 से 3000 हो सकता है.

चिराग खुले तौर पर बीजेपी उम्मीदवारों का समर्थन कर रहे

इधर, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान भी खुले तौर पर बीजेपी उम्मीदवारों का समर्थन कर रहे हैं और नीतीश का विरोध कर रहे हैं. लोजपा अधिकांश ऐसे क्षेत्रों से अपने प्रत्याशी उतारी है जहां जदयू चुनाव लड़ रही है. ऐसे में लोजपा ने बीजेपी से नाराज होकर अलग हुए नेताओं को भी टिकट थमाया है, जो जदयू के लिए परेशानी पैदा कर रहे हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे और दियारा क्षेत्र से लोजपा के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह कहते भी हैं कि उन्हें व्यक्तिगत आधार पर बीजेपी कार्यकतार्ओं का साथ मिल रहा है. वे कहते हैं कि नेताओं का अपना व्यक्तिगत आधार भी होता है.

इधर, जदयू के प्रवक्ता के.सी. त्यागी का कहना है कि राजद के ऐसे किसी भी चाल से उनकी पार्टी चिंतित नहीं है. उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दे पर वे चुनावी मैदान में हैं और राजग का नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे है. लोगों को यह तय करना है कि नीतीश कुमार चाहिए या कोई और. बहरहाल, बिहार में चुनावी सरगर्मी बढ गई है और सभी दल सत्ता तक पहुंचने के लिए पूरा दमखम से जुटे हुए हैं. ऐसे में जदयू तेजस्वी के इस चाल से कैसे निपट पाता है, यह देखने वाली बात होगी.

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, बेरोजगारों को हर महीने 1500, किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ का वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'परीक्षाओं में धांधली और…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'परीक्षाओं में धांधली और…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सार्वजनिक जीवन में…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सार्वजनिक जीवन में…'
CJP के अभिजीत दीपके को तेज प्रताप ने बुलाया बिहार? बता दिया अगला टारगेट
CJP के अभिजीत दीपके को तेज प्रताप ने बुलाया बिहार? बता दिया अगला टारगेट
Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नई मांग, 'अभी तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नई मांग, 'अभी तो...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget