एक्सप्लोरर

Bihar Elections: जानिए कोरोना के दौर में कैसे बदला हुआ है इस बार का चुनाव, क्या कुछ नए तरीके अपनाए जा रहे हैं

चुनाव के मद्देनज़र इलेक्शन कमीशन ने जो दिशा निर्देश जारी किए हैं, उनका पालन कई जगह होता नज़र आ रहा है. झाझा विधानसभा के तहत नयागांव स्थित एक बूथ पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के बीच आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 71 सीटों पर वोटिंग हो रही है. महामारी को देखते हुए चुनाव आयोग ने खास तैयारियां की हैं. साथ ही मतदाताओं के लिए भी कई नियम तय किए गए हैं. चुनाव आयोग की ओर से मतदाताओं की सेहत को ध्यान में रखते हुए जो दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, उनमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, सैनिटाइज़ेशन का खास खयाल रखना और थर्मल चेकिंग जैसे कई अहम कदम शामिल हैं.

चुनाव में हो रहा दिशा-निर्देशों का पालन चुनाव के मद्देनज़र इलेक्शन कमीशन ने जो दिशा निर्देश जारी किए हैं, उनका पालन कई जगह होता नज़र आ रहा है. झाझा विधानसभा के तहत नयागांव स्थित एक बूथ पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है. थर्मल चेकिंग के बाद मतदाताओं को सैनिटाइजर और मास्क दिए जा रहे हैं. कोरोना के बीचों बीच हो रहे मतदान के मद्देनज़र पोलिंग सेंटर पर किन बातों का ध्यान रखना है इसके पोस्टर भी लगाए गए हैं.

चुनाव में इस बार क्या अलग है? चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक सभी मतदान केंद्रों पर वोटर्स को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मतदान करना होगा. सभी मतदान केंद्रों पर एक हजार मतदाता मतदान में शामिल होंगे. पहले चुनाव में मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1500 थी. मतदाताओं को मास्क, गमछा या तौलिए से मुंह ढककर मतदान के लिए जाना होगा. हालांकि पहचान जाहिर करने के लिए थोड़ी देर के लिए उन्हें अपना चेहरा दिखाना होगा. केंद्रों पर थर्मल थर्मामीटर से मतदाताओं के शरीर के तापमान की जांच होगी, उनके हाथ सेनिटाइज कराए जाएंगे और इसके बाद ग्लव्स पहनकर मतदान करना होगा.

कोरोना लक्षण पाए गए तो अंतिम घंटे में डाल सकेंगे वोट वोटिंग के वक्त अगर किसी मतदाता में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाते हैं, तो वह मतदाता उस वक्त मतदान नहीं कर सकेगा. मतदाता को एक टोकन दिया जाएगा. कोरोना संक्रमित और क्वॉरन्टीन में रह रहे लोग स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी में मतदान के आखिरी घंटे में अपना वोट डाल सकेंगे.

एक घंटे बढ़ाया गया वोटिंग का वक्त कोरोना महामारी की वजह से मतदान का समय एक घंटे बढ़ा दिया गया है. अब मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे चलेगा. हालांकि, 4 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक, 26 सीटों पर शाम 4 बजे तक और 5 सीटों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी.

80 साल से ज्यादा उम्र के बुज़ुर्गों के लिए पोस्टल बैलेट का इंतज़ाम 80 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि उन्हें मतदान केद्रों पर आने की ज़रूरत न पड़े. बता दें कि कोरोना वायरस अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए ज्यादा घातक माना गया है.

तीन चरणों में चुनाव, 10 नवंबर को नतीजे बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है. इसके तहत प्रथम चरण के लिए 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर, दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर को 94 सीटों पर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा. वहीं वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी. आपको बता दें कि बिहार चुनाव में इस बार 7 करोड़ 30 लाख मतदाता हिस्सा ले रहे हैं.

पहले चरण में 1066 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है, जिनमें से 114 महिलाएं हैं. पहले चरण में दो करोड़ 14 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस चरण के लिए 31,371 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. पहले चरण में राजद के 42 तो जदयू के 35 उम्मीदवारों के अलावे बीजेपी के 29, कांग्रेस के 21, भाकपा (माले) के आठ, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के छह और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के एक प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.

इसके अलावा लोजपा के भी 42 प्रत्याशियों का फैसला इस चरण के मतदान में तय होना है. बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन से जा सकेंगे ISBT, CM सम्राट ने किया उद्घाटन, क्या होगा किराया?
अब मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन से जा सकेंगे ISBT, CM सम्राट ने किया उद्घाटन, क्या होगा किराया?
राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, 20 साल बाद नए आवास में शिफ्ट हुआ परिवार
राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, 20 साल बाद नए आवास में शिफ्ट हुआ परिवार
बिहार में अब स्टेट हाईवे पर भी देना होगा टोल टैक्स, सम्राट सरकार का फैसला, पढ़िए काम की खबर
बिहार में अब स्टेट हाईवे पर भी देना होगा टोल टैक्स, सम्राट सरकार का फैसला, पढ़िए काम की खबर
नितिन नवीन की बांकीपुर वाली सीट पर उपचुनाव का ऐलान, किस दिन होगी वोटिंग? जानें
नितिन नवीन की बांकीपुर वाली सीट पर उपचुनाव का ऐलान, किस दिन होगी वोटिंग? जानें

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
Watch: इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली तैयार, संजय बांगर के साथ इस शहर में शुरू की प्रैक्टिस
इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली तैयार, संजय बांगर के साथ इस शहर में शुरू की प्रैक्टिस
ओपन मैरिज में रही 70 के दशक की ये मॉडल, मुंबई के जुहू बीच पर बिना कपड़ों के लगाई थी दौड़
ओपन मैरिज में रही 70 के दशक की ये मॉडल, मुंबई के जुहू बीच पर बिना कपड़ों के लगाई थी दौड़
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
यूएस-इंडिया ट्रेड डील के दौरान पीयूष गोयल ने आखिर कौन सी मुश्किलों का किया सामना, खुद बताया
यूएस-इंडिया ट्रेड डील के दौरान पीयूष गोयल ने आखिर कौन सी मुश्किलों का किया सामना, खुद बताया
Ceiling Fan Cleaning Tips: बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget