एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता सुरजेवाला का दावा- महागठबंधन जीतेगा 150 सीटें, चुनाव बाद नीतीश को कूड़ेदान में डालेगी BJP

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस बार बिहार की जनता महागठबंधन को एकमात्र विकल्प के तौर पर देख रही है.सुरजेवाला ने कहा कि सात नवंबर को मतदान खत्म होने के बाद बीजेपी, जेडीयू को कूड़ेदान में डाल देगी.

नई दिल्ली: बिहार में पहले चरण के लिए कल वोटिंग होगी. इससे पहले कांग्रेस ने महागठबंधन की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि बिहार में इस बार महागठबंधन 150 से ज्यादा सीटें जीतेगा. वहीं सुरेजवाला ने जेडीयू और बीजेपी के गठबंधन पर भी तंज कसा. सुरजेवाला ने कहा कि चुनाव के बाद बीजेपी जेडीयू को कूड़ेदान में डाल देगी.

चिराग की बयानबाजी के पीछे बीजेपी है- सुरजेवाला

बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े बीजेपी के विज्ञापनों और पोस्टरों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर नहीं होने को लेकर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी ने नीतीश को अभी पोस्टर से गायब किया है, लेकिन 10 नवंबर को बिहार से ही गायब कर देगी. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि नीतीश कुमार के खिलाफ लोजपा प्रमुख चिराग पासवान की बयानबाजी के पीछे बीजेपी है.

नीतीश को दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंक देगी बीजेपी- सुरजेवाला

बिहार से संबंधित कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख सुरजेवाला ने दावा किया, ‘‘सात नवंबर को मतदान खत्म होने के बाद बीजेपी, जद (यू) को कूड़ेदान में डाल देगी. ये लोग नीतीश बाबू को दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंक देंगे. इसीलिए लोक जनशक्ति पार्टी को जद(यू) की सारी सीटों पर खड़ा किया है और बीजेपी के 50 उम्मीदवार लोजपा के चुनाव चिन्ह पर जदयू के खिलाफ लड़ रहे हैं.’’

नीतीश कुमार की तस्वीरें बीजेपी के पोस्टरों में नहीं होने का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार अभी पोस्टर से गायब हुए हैं, लेकिन बीजेपी 10 नवंबर (मतगणना के दिन) को उन्हें बिहार से गायब कर देगी. यही बीजेपीई षड्यंत्र है.’’ सुरजेवाला ने दावा किया, ‘‘बिहार चुनाव में बीजेपी तीन गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. एक गठबंधन जद(यू) के साथ है जो दिख रहा है. दूसरा गठबंधन लोजपा के साथ है और तीसरा गठबंधन असदुद्दीन ओवैसी के साथ है.’’ उन्होंने कहा कि राजद, कांग्रेस और वाम दलों का गठबंधन वैचारिक रूप से मजबूत है और ऐसे में जनता इसे एकमात्र विकल्प के तौर पर देख रही है.

70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है कांग्रेस

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल करके मैदान में उतरी कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. राजद 144 और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी.

यह भी पढ़ें-

सोनिया का नीतीश पर हमला, कहा- ‘बिहार की सरकार अहंकार में डूबी, बदलने का वक्त आ गया’

बिहार चुनाव: बिना नाम लिए लालू पर नीतीश के हमले, कहा- बेटियों पर नहीं था भरोसा, पैदा किए नौ नौ बच्चे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget