एक्सप्लोरर

Bihar Elections ABP Opinion Poll 2020: उत्तर बिहार में NDA को बढ़त, जानें महागठबंधन का क्या है हाल?

Bihar Elections ABP Opinion Poll 2020: उत्तर बिहार में NDA बढ़त हासिल कर सकती है. यहां महागठबंधन को 22 से 26 सीटें मिल सकती है. नॉर्थ बिहार में 73 सीटें हैं.

Bihar Elections ABP Opinion Poll 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार की गद्दी पर बैठेंगे या तेजस्वी यादव उन्हें चुनौती देंगे? यह जानने के लिए सी-वोटर ने एबीपी न्यूज़ के लिए सर्वे किया है. एबीपी न्यूज़ आपको रीजन वाइज सर्वे बता रहा है.

ABP News-C Voter के ओपिनियन पोल के मुताबिक, उत्तर बिहार (नॉर्थ बिहार) में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए बाजी मारता दिख रहा है. सी-वोटर और एबीपी न्यूज़ के सर्वे के मुताबिक, नॉर्थ बिहार में एनडीए को 46.4 फीसदी वोट मिल सकता है. महागठबंधन के खाते में 31.9 फीसदी वोट जा सकता है. वहीं एलजेपी को 3.0 फीसदी और अन्य को 18.7 फीसद वोट मिल सकता है.

सीटों की बात करें तो एनडीए को 45 से 49 सीटें मिल सकती है. महागठबंधन को 22 से 26 सीटें मिल सकती है. अन्य के खाते में एक से तीन सीटें जा सकती है. नॉर्थ बिहार में कुल 73 सीटें हैं.

मुकाबला बिहार में बीजेपी, जनता दल (यूनाईटेड), हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) का गठबंधन (NDA) है. NDA के मुकाबले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व में कांग्रेस और वामपंथी दलों का महागठबंधन मैदान में है.

केंद्र में बीजेपी की सहयोगी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान द्वारा गठित लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव मैदान में है जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सहित कुछ छोटे दलों का गठबंधन भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहा है.

बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में, 28 अक्टूबर (71 सीटों), 3 नवंबर (94 सीटों) और 7 नवंबर (78 सीटों) होगा. मतगणना 10 नवंबर को होगी.

(नोट- इस ओपिनियन पोल में बिहार के सभी 243 सीटों पर कुल 30 हजार 678 लोगों से बातचीत की गई है. सर्वे 1 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच किया गया.)

Bihar Elections ABP Opinion Poll 2020: जानें- मिथिलांचल में NDA और महागठबंधन को कितनी सीटें मिल सकती है? 

Bihar Elections ABP-CVoter Opinion Poll: ईस्ट बिहार रीजन में कौन आगे-कौन पीछे, जानें वोटर शेयर और सीटें

Bihar Election 2020, ABP News C Voter Survey: जानें सीमांचल में कौन रहेगा आगे, कौन पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget