एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव 2025: RJD को डैमेज करेगी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी? AIMIM ने बना डाला ये प्लान

Bihar Elections: एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि महागठबंधन में वैसे दल हैं जो बीजेपी के साथ रह चुके हैं, लेकिन हम लोगों के साथ गठबंधन नहीं किया गया. यह आरजेडी का मुस्लिम विरोधी चेहरा है.

बिहार में इसी साल (2025) होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की ओर आरजेडी को गठबंधन के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन यह अभी तक नहीं हो सका है. गुरुवार (11 सितंबर, 2025) को बिहार एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अख्तरुल ईमान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राबड़ी आवास तक मार्च किया. 

इस दौरान ढोल भी बज रहे थे. हाथों में बैनर था. इस पर लालू-तेजस्वी और अख्तरुल ईमान की तस्वीर थी. लिखा गया था- "लालू तेजस्वी अपने कानों को खोल, तेरे दरवाजे पर बजा रहे हैं ढोल, गठबंधन के लिए अपना दरवाजा खोल, वरना खुल जाएगा तेरे मुस्लिम-यादव समीकरण की पोल."

बिहार चुनाव 2025: RJD को डैमेज करेगी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी? AIMIM ने बना डाला ये प्लान

क्या प्लान बना?- 'MY समीकरण की पोल खोल देंगे'

अख्तरुल ईमान ने कहा कि आरजेडी हम लोगों को बीजेपी की बी टीम बताती है, लेकिन हम लोग नहीं हैं. महागठबंधन में वैसे-वैसे दल हैं जो बीजेपी के साथ रह चुके हैं, लेकिन हम लोगों के साथ गठबंधन नहीं किया गया. यह आरजेडी का मुस्लिम विरोधी चेहरा है. सेक्युलर वोटों में बिखराव को रोकना है तो आरजेडी हमसे गठबंधन करे. तेजस्वी कहते हैं कि गठबंधन का प्रस्ताव नहीं मिला इसलिए हम आज (गुरुवार) चिट्ठी लेकर आए हैं, गठबंधन की बात इसमें लिखी है. कैमरे पर चिट्ठी दिखाते हुए कहा, नहीं तो हम थर्ड फ्रंट बनाकर लड़ेंगे और आरजेडी के मुस्लिम-यादव समीकरण की पोल खोल देंगे. 

आगे कहा, "हम लोग बिहार में सेक्युलर सरकार चाहते हैं, इसलिए एनडीए को हटाना होगा. उसके लिए हम लोग गठबंधन चाहते हैं." बता दें बिहार में मुस्लिमों की आबादी करीब 18 फीसद है. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी तीसरा मोर्चा बनाकर लड़ी थी. आरजेडी के वोट बैंक में जबरदस्त सेंधमारी करते हुए पार्टी पांच सीट जीती थी. बाद में चार विधायक आरजेडी में चले गए थे. इस बार भी ओवैसी की पार्टी अलग लड़ती है तो महागठबंधन को नुकसान होगा तो एनडीए को लाभ हो सकता है.

यह भी पढ़ें- सीट शेयरिंग पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, NDA में बनेगी बात? बढ़ा दी चिराग पासवान की टेंशन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget