एक्सप्लोरर

'जो परिस्थितियां सामने…', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर RCP सिंह का बड़ा बयान

Nitish Kumar Rajya Sabha: आरसीपी सिंह का कहना है कि थोड़ा-सा लगता है कि इसमें कुछ और चीजें भी हो सकती हैं. डिटेल में पढ़िए जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने और क्या कहा है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाने वाले फैसले ने सबको चौंका दिया है. सीएम का पद छोड़कर राज्यसभा जाना किसी को नहीं पच रहा है. विपक्ष बयानबाजी कर रहा है तो वहीं एनडीए नेताओं का कहना कि नीतीश कुमार की देखरेख में ही बिहार में विकास का काम होता रहेगा. इस बीच नीतीश कुमार के करीबी रहे आरसीपी सिंह ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. 

जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री के नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने पर गुरुवार (12 मार्च, 2026) को कहा, "ये नीतीश बाबू का निजी फैसला है, ट्वीट के माध्यम से भी उन्होंने इसको स्पष्ट किया और उसके बाद अखबारों में भी खबरें छपीं कि विधायक दल की बैठक में उन्होंने कहा कि मैं अपनी स्वेच्छा से जा रहा हूं तो ऐसा लगता है कि उनकी खुद की इच्छा है लेकिन जो परिस्थितियां सामने दिखती हैं, तो उससे थोड़ा-सा लगता है कि इसमें कुछ और चीजें भी हो सकती हैं... क्योंकि 3 महीने पहले ही उन्हीं के नेतृत्व में NDA ने चुनाव लड़ा, इतनी बड़ी सफलता भी मिली..."

यह भी पढ़ें- Bihar LPG Cylinder Crisis: गैस सिलेंडर के लिए नहीं होगी दिक्कत, पटना में DM ने की ये बड़ी पहल

इसके पहले भी दे चुके हैं प्रतिक्रिया

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आरसीपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी हो. इसके पहले उन्होंने कहा था कि बिहार की जनता नीतीश कुमार को बड़े सम्मान की नजर से देखती है. नीतीश कुमार जब केंद्र में जा रहे हैं तो उनके मान-सम्मान में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए. उन्हें इस प्रकार का दायित्व दिया जाना चाहिए, जिससे लोगों को लगे कि वो देश और प्रदेश के विकास में भूमिका निभाएंगे.

जानकारी हो कि आरसीपी सिंह वैसे नेता हैं जो नीतीश कुमार के कभी काफी करीब रहे हैं. केंद्र में मंत्री रहे हैं. जेडीयू के कभी टॉप लीडर की लिस्ट में थे. बीच में पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने अपना दल बनाया था. इसके बाद वे विधानसभा चुनाव (2025) से पहले जन सुराज में शामिल हो गए थे. अब खबर है कि वे जेडीयू के करीब आ रहे हैं. देखना होगा कि आधिकारिक रूप से कब पार्टी में उनकी पुन: वापसी होती है.

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव ने बिहार को क्यों बताया 'अनोखा' प्रदेश? कहा- 'कथित सुशासनी लोग…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget