एक्सप्लोरर

Bihar LPG Crisis: 'सरकार को लोगों से...', बिहार में गैस सिलेंडर के लिए मचे हाहाकार के बीच विपक्ष का बड़ा हमला

Bihar LPG Crisis News: ओटीपी आधारित सिस्टम रहने की वजह से भी ग्राहकों को कुछ परेशानी हो रही है. पटना में शिकायतों के निवारण और गैस जमाखोरी की रोकथाम के लिए 28 धावा दल का गठन किया गया है.

सरकार के तमाम दावों के बीच लोग एलपीजी सिलेंडर के लिए बिहार में परेशान हो रहे हैं. कई जिलों से ऐसी तस्वीर सामने आ रही हैं. कार्रवाई और चेतावनी वाले दावों के बीच लोगों की समस्या कम नहीं हो रही है. 
  
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार में रसोई गैस की किल्लत को लेकर सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि सरकार भले ही रसोई गैस की कोई कमी नहीं होने की बात कर रही है, लेकिन हकीकत यह है कि गांव से लेकर कस्बों और शहरों तक में रसोई गैस के लिए लोग परेशान हैं.
  
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "गैस सिलेंडर की कमी पर सरकार कहीं कोरोना त्रासदी की तरह फिर से बर्तन नहीं पिटवाने लगे." उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार को लोगों से खाली गैस सिलेंडर पिटवाना चाहिए, जिससे रसोई गैस की कमी दूर हो सके.

यह भी पढ़ें- Bihar LPG Cylinder Crisis: गैस सिलेंडर के लिए नहीं होगी दिक्कत, पटना में DM ने की ये बड़ी पहल

पढ़िए बिहार में एलपीजी सिलेंडर को लेकर अपडेट्स

पटना में डीएम की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. कोई भी उपभोक्ता या आम जनता इस संबंध में सूचना, शिकायत या जानकारी के लिए सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक 0612-2219810 पर संपर्क कर सकता है.

पटना जिले में प्रखंड स्तर पर एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर से संबंधित शिकायतों के निवारण और गैस जमाखोरी की रोकथाम के लिए 28 धावा दल का गठन किया गया है. गैस डीलर के यहां फोर्स और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है.

रोहतास: गुरुवार को गैस एजेंसी खुलने से पहले ही उपभोक्ता सिलेंडर लेकर एजेंसी के सामने पहुंच गए. मामला सासाराम के फजलगंज स्थित इंडेन गैस एजेंसी का है.

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में भी लोग परेशान हैं. सुबह से लाइन लगाकर खड़े रह रहे हैं. हालांकि केवल ऐसे लोगों को ही गैस नहीं मिल रहा है जिनकी ओर से केवाईसी पूरी नहीं की गई है. लगभग गैस एजेंसी पर उपभोक्ता कई महीनों बाद केवाईसी कराने के लिए भी लाइन में खड़े रह रहे हैं.

बांका: बांका के रामचंद्र एचपी गैस एजेंसी और मोदी एचपी गैस एजेंसी ने बताया कि उनके यहां गैस की कोई किल्लत नहीं है. ये अफवाह ब्लैक कारोबारियों के द्वारा फैलाई जा रही है. हालांकि ओटीपी आधारित सिस्टम रहने की वजह से भी ग्राहकों को कुछ परेशानी हो रही है. शहरी उपभोक्ताओं को एक गैस सिलेंडर लेने के बाद दूसरा 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 45 दिन के बाद ही दूसरा सिलेंडर दिया जाएगा.

किशनगंज: किशनगंज जिले में गैस की किल्लत नहीं है, इसके बावजूद गोदाम में उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है. जिलाधिकारी विशाल राज, एसपी संतोष कुमार और एसडीओ अनिकेत कुमार ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया है. जिलाधिकारी ने कहा कि आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है, लेकिन उपभोक्ताओं की मांग अचानक से बढ़ गई है जिसकी वजह से थोड़ी परेशानी हो रही है. पैनिक होने की जरूरत नहीं है. कालाबाजारी नहीं हो इसके लिए भी निगरानी रखी जा रही है.

मधेपुरा: अफवाहों के बीच जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है. डीएम अभिषेक रंजन का कहना है कि मधेपुरा में एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. सभी गैस एजेंसियों को पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- UP LPG Crisis: यूपी में एलजीपी संकट जारी, नोएडा में बिना बुकिंग कराए हो रहा खेला! लोगों ने जाम की सड़क

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर BJP विधायक मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान, 'जो लोग…'
महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर BJP विधायक मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान, 'जो लोग…'
महिला आरक्षण बिल: सम्राट चौधरी बोले- लड़ाई रुकेगी नहीं, तेजस्वी यादव ने कहा- 'गलत इरादे…'
महिला आरक्षण बिल: सम्राट चौधरी बोले- लड़ाई रुकेगी नहीं, तेजस्वी यादव ने कहा- 'गलत इरादे…'
मुस्लिम शख्स ने की सम्राट चौधरी को टोपी पहनाने की कोशिश तो ऐसा रहा CM का रिएक्शन, हो रहा वायरल
मुस्लिम शख्स ने की सम्राट चौधरी को टोपी पहनाने की कोशिश तो ऐसा रहा CM का रिएक्शन, हो रहा वायरल
निशांत कुमार ने बनाई आगे की रणनीति, JDU प्रवक्ताओं संग की बैठक, कहा- 'मैं भी पिताजी…'
निशांत कुमार ने बनाई आगे की रणनीति, JDU प्रवक्ताओं संग की बैठक, कहा- 'मैं भी पिताजी…'
Advertisement

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद की सजा
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
Embed widget