एक्सप्लोरर

सीट शेयरिंग पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, NDA में बनेगी बात? बढ़ा दी चिराग पासवान की टेंशन!

Bihar Assembly Elections 2025: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि 'हम' पार्टी को दो लोकसभा और एक राज्यसभा देने का वादा किया गया था. उसके अनुसार 17-18 सीट मिलनी चाहिए.

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. नेताओं की ओर से सीटों पर दावा ठोका जा रहा है. हालांकि महागठबंधन की बात करें या फिर एनडीए की दोनों में कहीं भी सीट शेयरिंग को लेकर कुछ भी तय नहीं हुआ है. हालांकि अंदर ही अंदर बात हो रही है. इस बीच सीटों को लेकर एनडीए में शामिल केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार (11 सितंबर, 2025) को एक बड़ा बयान दिया है.

'कम से कम 7-8 विधायक होंगे तो…'

जीतन राम मांझी के अनुसार एनडीए में उन्हें कम से कम 17-18 सीटें चुनाव लड़ने के लिए चाहिए. गुरुवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह बयान दिया. उन्होंने कहा कि 'हम' पार्टी को अभी निबंधित पार्टी का दर्जा है. ज्यादा सीटें मिलेंगी और उनके कम से कम 7-8 विधायक होंगे तो मान्यता प्राप्त पार्टी होगी. 

'सामूहिक रूप से जो तय होगा वह स्वीकार है'

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि 'हम' पार्टी को दो लोकसभा और एक राज्यसभा देने का वादा किया गया था. उसके अनुसार 17-18 सीट मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग में कोई मतभेद नहीं है. अधिक सीटों के लिए हम लोग लड़ाई नहीं करने जा रहे हैं. सामूहिक रूप से जो तय होगा वह स्वीकार है.

'2020 में अपना हाल देख चुके हैं चिराग पासवान'

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक ऐसा भी बयान दिया कि उन्होंने चिराग पासवान की टेंशन बढ़ जाएगी. मांझी ने कहा कि चिराग पासवान को जो सीट दी जाएगी वह स्वीकार करेंगे. निशाना साधते हुए कहा कि चिराग पासवान 2020 के चुनाव में अपना हाल देख चुके हैं.

एनडीए में किसे मिल सकती हैं कितनी सीटें?

बता दें कि एनडीए में सीटों को लेकर अभी कुछ भी सामने नहीं आया है. हालांकि जो चर्चा है उसके अनुसार, जेडीयू 102 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. बीजेपी की बात की जाए तो 101, एलजेपी (रामविलास) को 20, हम और आरएलएम को 10-10 सीटें मिल सकती हैं. इस हिसाब से देखा जाए तो मांझी 7-8 अधिक सीटों के लिए प्रेशर बनाते नजर आ रहे हैं.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गयाजी में आज से विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल
गयाजी में आज से विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल
बिहार में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून, 32 जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कई जगहों पर अलर्ट
बिहार में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून, 32 जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कई जगहों पर अलर्ट
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget