एक्सप्लोरर

Bihar Elections 2025: करगहर से चुनाव लड़ सकते हैं प्रशांत किशोर, इस सीट का जातीय समीकरण क्या है?

Bihar Assembly Elections 2025: प्रशांत किशोर ने कहा कि किसी को भी अपनी जन्मभूमि या कर्मभूमि से लड़ना चाहिए. हालांकि पीके ने खुद के चुनाव लड़ने पर यह भी साफ कहा कि पार्टी फैसला करेगी.

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने ऐलान कर दिया है कि वह रोहतास की करगहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. बुधवार (03 सितंबर, 2025) को 'बिहार तक' के कॉन्क्लेव में प्रशांत किशोर ने यह घोषणा की. इस सीट से वर्तमान में कांग्रेस से संतोष मिश्रा विधायक हैं. 2020 के चुनाव की बात करें तो यहां से नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के वशिष्ठ सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे.

प्रशांत किशोर ने कहा कि किसी को भी अपनी जन्मभूमि या कर्मभूमि से लड़ना चाहिए. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार चुनाव तो लड़ते नहीं हैं, अगर वे लड़ते तो उसी सीट से वह भी लड़ते. 

प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि वे राघोपुर से ही लड़ेंगे, और कहां से लड़ेंगे. दूसरी ओर पीके ने खुद के चुनाव लड़ने पर यह भी साफ कहा कि पार्टी फैसला करेगी. पीके ने यह भी कहा कि वे करगहर से नहीं लड़ते हैं तो राघोपुर से लड़ेंगे.

करगहर का जातीय समीकरण (लगभग में) समझिए

  • कुर्मी- 40,000
  • रविदास- 32,000
  • ब्राह्मण- 30,000
  • वैश्य- 20,000
  • कुशवाहा- 20,000
  • यादव- 30,000
  • राजपूत- 15,000
  • नोनिया- 12,000
  • पासवान- 14,000
  • भूमिहार- 8,000
  • अन्य- 18,000

कुल मिलाकर यह समीकरण करगहर की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाता है. खासकर कुर्मी, रविदास और ब्राह्मण वोट यहां सबसे बड़ी संख्या में हैं, जबकि वैश्य, कुशवाहा और यादव भी मजबूत स्थिति रखते हैं. राजनीतिक जानकारों की मानें तो करगहर विधानसभा सीट ब्राह्मण बहुल सीट है. यही कारण है कि पिछली बार संतोष मिश्रा को इस सीट से जीत मिली थी. अब प्रशांत किशोर ने यहां से चुनाव लड़ने का ऐलान कर वर्तमान विधायक की टेंशन बढ़ा दी है.

जन सुराज को जेडीयू ने बताया वोटकटवा पार्टी

उधर बिहार के सीतामढ़ी में जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने बड़ा बयान देते हुए बुधवार (03 सितंबर, 2025) को कहा, "जन सुराज वोटकटवा पार्टी है. इनको एक सीट नहीं आ रही, जितना कार्ड बांटना है बांट लें. लाभ कार्ड बांट कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं. आपके इस लाभ कार्ड को लोग नाले में फेंक देंगे."

यह भी पढ़ें- '50 करोड़ की गर्लफ्रेंड बोलने वाले मोदी जी हैं…', गाली विवाद पर तेजस्वी यादव का प्रधानमंत्री पर हमला

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget