एक्सप्लोरर

बिहार: 1.22 लाख वोट विवाद खत्म? निर्वाचन आयोग ने जारी किए असली आंकड़े

Bihar Elections: निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि बिहार में विजयी उम्मीदवारों को 60 हजार से 1.5 लाख तक अलग-अलग वोट मिले. सोशल मीडिया पर बीजेपी उम्मीदवारों को समान वोट मिलने के आरोप निराधार बताए.

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर उठ रहे सवालों के बीच निर्वाचन आयोग (ईसी) ने आधिकारिक आंकड़े जारी कर स्पष्ट किया है कि विजयी उम्मीदवारों को मिले वोटों में बड़ा अंतर है. आयोग के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न दलों के विजेताओं को 60 हजार से लेकर 1.5 लाख तक वोट मिले हैं और किसी तरह की समानता या पैटर्न जैसी बात तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है.

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कई राजनीतिक नेताओं और लोगों ने आरोप लगाया था कि बीजेपी के कई शीर्ष उम्मीदवारों को लगभग 1.22 लाख वोट मिले, जो संयोग से भी अधिक लगता है. इन दावों पर सवाल उठाते हुए कुछ नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया पर शंका व्यक्त की और आरोप लगाया कि विजयी बीजेपी उम्मीदवारों को लगभग समान संख्या में वोट देने का प्रयास किया गया.

डेटा मतदान केंद्रों से आए मूल रिकॉर्ड पर आधारित- आयोग

जानकारी के अनुसार, इन आरोपों का जवाब देते हुए निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बुधवार को स्पष्ट किया कि सभी डेटा मतदान केंद्रों से आए मूल रिकॉर्ड पर आधारित हैं और किसी भी राजनीतिक दल के पक्ष में किसी तरह की मिलावट या समानता का पैटर्न नहीं है. अधिकारियों ने कहा कि यह तथ्यात्मक रूप से असंभव है कि इतने बड़े राज्य में अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले उम्मीदवारों को बिल्कुल समान वोट मिलें. उन्होंने कहा कि आरोप निराधार हैं और आयोग पारदर्शी प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्ध है.

आयोग द्वारा जारी विस्तृत आंकड़ों के अनुसार, चार उम्मीदवारों जिनमें बीजेपी का एक और जदयू के तीन प्रत्याशी शामिल हैं. उनको 60,000 से 69,999 के बीच वोट मिले. वहीं, 65 विजयी उम्मीदवारों को 90,000 से 99,999 के बीच वोट प्राप्त हुए, जो चुनावी प्रतिस्पर्धा और मतदाताओं की विविध पसंद को दर्शाता है.

एक BJP उम्मीदवार को मिले 1,40,000 से 1,49,999 के बीच वोट

आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि एक बीजेपी उम्मीदवार को 1,40,000 से 1,49,999 के बीच वोट मिले. यह आंकड़ा किसी भी तरह से वायरल हो रही ‘1.22 लाख वोट’ वाली थ्योरी से मेल नहीं खाता. आयोग ने बताया कि बिहार जैसे बड़े राज्य में वोटों का अंतर क्षेत्रीय जनसंख्या, राजनीतिक माहौल और स्थानीय मुद्दों पर निर्भर करता है, इसलिए परिणामों में इतनी विविधता स्वाभाविक है.

किसी भी प्रकार की हेराफेरी संभव नहीं- आयोग

इसी के साथ आयोग ने जनता और राजनीतिक दलों से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रहीं अफवाहों और असत्यापित दावों पर भरोसा न करें. उन्होंने कहा कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी, मशीनरी स्वतंत्र और निगरानी अत्यंत कड़ी होती है, ऐसे में किसी भी प्रकार की हेराफेरी संभव नहीं है. निर्वाचन आयोग की ओर से जारी ये आंकड़े चुनाव परिणामों से जुड़े विवादों और शंकाओं को दूर करने का प्रयास हैं. आयोग ने दोहराया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता के विश्वास और मतदान की निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है.

ये भी पढ़िए- BJP 3 नए चेहरों को दे सकती है मौका, JDU के ये नेता बन सकते हैं मंत्री, रेस में कौन-कौन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी सहित जितने नाम बिहार CM के दावेदार सबको बड़ा झटका! ऐसा क्या करने वाली है BJP?
सम्राट चौधरी सहित जितने नाम बिहार CM के दावेदार सबको बड़ा झटका! ऐसा क्या करने वाली है BJP?
Nawada News: नवादा में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर बड़ी लापरवाही,386 शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
नवादा में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर बड़ी लापरवाही,386 शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
'राघव चड्ढा से AAP ने प्रेम करना क्यों बंद कर दिया?' चर्चा में JDU नेता नीरज कुमार का बयान
'राघव चड्ढा से AAP ने प्रेम करना क्यों बंद कर दिया?' चर्चा में JDU नेता नीरज कुमार का बयान
बांका में फर्जी हाजिरी का खेल, जिले से बाहर रहकर दर्ज कराई उपस्थिति, 19 शिक्षकों के वेतन पर रोक
बांका में फर्जी हाजिरी का खेल, जिले से बाहर रहकर दर्ज कराई उपस्थिति, 19 शिक्षकों के वेतन पर रोक

वीडियोज

MG Windsor Long Term Review #mg #mgwindsor #mgwindsorev #autolive
Mercedes G450d India review: What Makes the G Wagon So Iconic? | #mercedes #autolive #gwagon
Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
मध्य प्रदेश विधानसभा में घटती जा रही कांग्रेस विधायकों की संख्या, जीतू पटवारी की बढ़ रहीं मुश्किलें!
मध्य प्रदेश विधानसभा में घटती जा रही कांग्रेस विधायकों की संख्या, जीतू पटवारी की बढ़ रहीं मुश्किलें!
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
CSK vs PBKS: आज चेन्नई और पंजाब के बीच मुकाबला, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा मौसम
आज चेन्नई और पंजाब के बीच मुकाबला, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा मौसम
'हम इतनी जल्दी क्यों रिएक्ट करते हैं', 'धुरंधर 2' की सक्सेस पर बोलीं कुब्रा सैत
'हम इतनी जल्दी क्यों रिएक्ट करते हैं', 'धुरंधर 2' की सक्सेस पर बोलीं कुब्रा सैत
Explained: कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी, आजम खान... साइडलाइन नेताओं की लंबी है लिस्ट
कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी.. साइडलाइन नेताओं की लंबी लिस्ट
CBSE ने बदली पढ़ाई की तस्वीर, क्लास 6 से तीसरी भाषा जरूरी, 9-10 में हुनर और तकनीक पर जोर
CBSE ने बदली पढ़ाई की तस्वीर, क्लास 6 से तीसरी भाषा जरूरी, 9-10 में हुनर और तकनीक पर जोर
Viral Video : कुछ नहीं दीदी ड्राइविंग लाइसेंस लेने आई हैं... स्कूटी चलाने की स्किल देख घूम गया RTO का माथा; देखें वीडियो
कुछ नहीं दीदी ड्राइविंग लाइसेंस लेने आई हैं... स्कूटी चलाने की स्किल देख घूम गया RTO का माथा; देखें वीडियो
Embed widget