एक्सप्लोरर

Bihar Election: उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन से अलग होने का किया एलान, BSP के साथ लड़ेंगे चुनाव

महागठबंधन में सीट बंटवारे की स्थिति स्पष्ट नहीं होने की वजह से आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा काफी समय से नाराज चल रहे थे. ऐसे में आखिरकार उन्होंने महागठबंधन से किनारा कर लिया.

पटना: लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद आखिरकार मंगलवार को आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन से किनारा करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. साथ ही उन्होंने एनडीए में शामिल होने की चर्चाओं पर भी विराम लगाते हुए तीसरे मोर्चे के गठन का ऐलान किया है. अब उपेंद्र कुशवाहा यूपी की पूर्व सीएम मायावती के बीएसपी के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेंगे.

महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर थे नाराज

बता दें कि महागठबंधन में सीट बंटवारे की स्थिति स्पष्ट नहीं होने की वजह से आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा काफी समय से नाराज चल रहे थे. कई बार उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात कर मसले को सुझाने की कोशिश की लेकिन तेजस्वी के अड़ियल रवैये की वजह से सीट बंटवारे को लेकर बात नहीं बन पाई जिसके बाद उपेंद्र कुशवाहा से महागठबंधन से किनारा कर लिया. मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी इसी वजह से महागठबंधन से किनारा कर एनडीए के दामन थाम लिया था.

उपेंद्र कुशवाहा का पॉलिटिकल सफर

पूर्व में केंद्रीय मंत्री रह चुके आरएलएसपी सुप्रीमो को 2007 में नीतीश कुमार के जेडीयू से बर्खास्त कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने फरबरी, 2009 में अपनी पार्टी राष्ट्रीय समता पार्टी का गठन किया. लेकिन 2009 के नवंबर में ही पार्टी का जेडीयू में विलय हो गया. हालांकि 2013 में 4 जनवरी को उन्होंने नीतीश सरकार पर विकास नहीं करने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया.

2018 में मंत्री पद से दिया था इस्तीफा

जेडीयू से अलग होने के बाद फिर 2013 में उन्होंने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का गठन किया और 2014 के लोकसभा चुनाव में एनडीए घटक दल के तौर पर चुनाव लड़ा. इस चुनाव में उन्होंने काराकाट संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की और उन्हें केंद्रीय कैबिनेट जगह मिली. लेकिन 2018 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाकर केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.

दोनों सीटों पर मिली थी हार

2019 के लोकसभा इलेक्शन में उन्होंने महागठबंधन के दामन थाम लिया और उजियारपुर और काराकाट संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा लेकिन दोनों जगह उनकी हार हुई. बहरहाल बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में उन्होंने महागठबंधन से किनारा कर लिया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बीएसपी के साथ मिलकर वो बिहार विधानसभा चुनाव में क्या कर पाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget