एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव ने खुद के वायरल वीडियो पर दी सफाई, बताई शख्स को खींचने की वजह

वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि हेलीकॉप्टर स्टार्ट हो चुकी थी, ऐसे में कोई भी हादसा हो सकता था. अगर हादसा होता तो इसकी जिम्मेदारी हमारे उपर आती, इसीलिए मैंने युवक को खींचा था.

पटना: चुनावी सरगर्मी के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक कार्यकर्ता को खिंचते नजर आ रहे हैं. अपने इसी वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि हेलीकॉप्टर स्टार्ट हो चुकी थी, ऐसे में कोई भी हादसा हो सकता था. अगर हादसा होता तो इसकी जिम्मेदारी हमारे उपर आती, इसीलिए मैंने युवक को खींचा था.

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि तेजस्वी यादव ने अपने साथ सेल्फी ले रहे एक युवक का हाथ पकड़कर पीछे की ओर धकेल दिया था. इसी वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए तेजस्वी ने कहा कि यह पुलिस का काम है कि किसको कितनी सुरक्षा देनी है. हेलीपैड और मंच के बारे में प्रशासन को लिखकर देना होता है. चुनाव आयोग को भी हमारी पार्टी ने लिखा है. जनसभाओं में भीड़ बहुत ही ज्यादा हो रही है.  इसको संभालना प्रशासन की जिम्मेदारी है.

उन्होंने एक अन्य वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि हेलीपैड के एरिया में नहीं जाना होता है. एक और वीडियो है जिसमें लोग हेलीकॉप्टर के अंदर पहुंच गये थे. इससे कोई भी हादसा हो सकता है. अगर हादसा होता तो इसकी जिम्मेदारी हमारे उपर आती. पर्याप्त सुरक्षा नहीं है. हमने पहले लोगों को समझाया भी है.

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया की वर्तमान सरकार लोगों को मुद्दे से भटकाना चाहती है. मुद्दा पढाई, कमाई, दवाई, सिंचाई का है. नीतीश जी ने इनमें से किसी भी चीज की व्यवस्था नहीं की है. पढ़ाई, कमाई और दवाई के लिए बड़ी संख्या में बिहार के लोग पलायन करते हैं. अच्छे इलाज के लिए लोग दिल्ली एम्स में जाते हैं. हमारी सरकार पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई और सुनवाई वाली होगी.

गौरतलब है कि पहले चरण के मतदान होने के बाद पार्टियां दूसरे चरण के लिए प्रचार में जोर- शोर से लग गईं हैं. इसी कड़ी में आज तेजस्वी यादव महागठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में कुल पंद्रह जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें- 

बिहार चुनाव: कोरोना पर नेताजी का चुनावी जुनून हावी, कांग्रेस ने की कोविड एक्ट के तहत सुशील मोदी की गिरफ्तारी की मांग अनुराग ठाकुर का दावा- NDA सरकार ने बिहार को दिया UPA से दोगुना पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget