एक्सप्लोरर

Bihar Election Results: रुझानों में एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर, जानें कैसे पल-पल पलट रही है बाजी

Bihar Elections Result: बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है. मतगणना के लिए 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र पर गिनती चल रही है. कोरोना काल में वोटों की गिनती के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं.

नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. करीब दो घंटे बाद रुझानों की सूरत बदलती नजर आ रही है. शुरुआती रुझानों में जहां महागठबंधन चल रहा था तो अब एनडीए भी धीरे धीरे रेस में आ रहा है.

सुबह नौ बजकर 55 मिनट के रुझानों की बात करें को एनडीए पहली बार महागठबंधन से आगे निकल कर 119 पर पहुंच गया. वहीं दूसरी ओर बहुमत का आंकड़ा पार चुका महागठबंधन 114 पर लौट आया. 243 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 का है.

पहले डेढ़ घंटे में कैसे बदली तस्वीर? पहले डेढ़ घंटे के हाल की बात करें तो गिनती शुरू होने के कुछ मिनट ही महागठबंधन ने एनडीए पर बढ़त बनाई लेकिन बाद में फिर एनडीए से भी टक्कर मिलनी शुरू हुई. महागठबंधन और एनडीए की टक्कर की बात करें तो जिस वक्त एनडीए 59 सीट पर थी उस वक्त तेजस्वी की टीम ने सेचुरी मार दी थी.

यानी शुरुआत के एक घंटे में बिहार पॉलिटिकल लीग के शुरुआती ओवर में तेजस्वी की टीम ने दोगुने की लीड बना कर रखी थी. लेकिन अगले आधे में नीतीश की कप्तानी में खेल रहे एनडीए ने स्ट्राइक रेट बढ़ाया और रुझानों की एक तरफा लड़ाई को टक्कर की लड़ाई बनाया.

चुनाव आयोग के आंकड़े क्या कहते हैं? चुनाव आयोग की ओर से भी आधिकारिक आंकड़े जारी किए जा रहे हैं. आयोग के आंकड़ों की बात करें तो 104 सीटों के रुझान सामने आए हैं. बड़ी पार्टियों की बात करें तो बीजेपी 28 पर, जेडीयू 20 पर, कांग्रेस 12 पर, आरजेडी 29 सीटों पर आगे है. वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी के खाते में 21.52% जाता दिख रहा है.

2015 चुनाव के नतीजे 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को सबसे ज्यादा 80 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू थी जिसे 71 सीटें हासिल हुई थी. इसके अलावा बीजेपी को 54, कांग्रेस को 27, एलजेपी को 2, आरएलएसपी को 2, हम को 1 और अन्य के हिस्से में 7 सीटें गई थी. 2015 में नीतीश कुमार की जेडीयू, लालू प्रसाद यादव की आरजेडी और कांग्रेस ने महागठबंधन बनाकर बीजेपी, आरएलएसपी और एलजेपी के गठबंधन पर जीत हासिल की थी.

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2020 Results LIVE: वोटों की गिनती शुरू, जानिए नीतीश और तेजस्वी में कौन आगे MP By-Election 2020 Results Live: मध्य प्रदेश में शिवराज बचाएंगे सरकार या कमलनाथ करेंगे वापसी, वोटों की गिनती शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget