एक्सप्लोरर

Bihar Election Result: RJD के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और लालू के करीबी भोला यादव की इतनी वोटों से हुई हार

सिद्दीकी और भोला यादव दोनों ने इस बार अपना चुनाव क्षेत्र बदल लिया था. सिद्दीकी ने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में अलीनगर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था और भोला यादव ने बहादुरपुर सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों विजयी रहे थे.

दरभंगा: बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के विश्वासपात्र भोला यादव मंगलवार को दरभंगा जिले के केवटी और हायाघाट सीटों पर अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वियों से हार गए. अब्दुल बारी सिद्दीकी केवटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के मुरारी मोहन झा से 5,267 वोटों के अंतर से हारे. वहीं, भोला यादव को हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के राम चंद्र प्रसाद ने 10,252 वोटों के अंतर से हराया.

सिद्दीकी और भोला यादव दोनों ने इस बार अपना चुनाव क्षेत्र बदल लिया था. सिद्दीकी ने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में अलीनगर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था और भोला यादव ने बहादुरपुर सीट से चुनाव लड़ा था और विजयी रहे थे.

बता दें कि इन दोनों सीट के अलावा दरभंगा विधानसभा सीट से भाजपा के निवर्तमान विधायक संजय सरावगी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के अमरनाथ गामी को करीब 10,639 मतों से हराया. दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से राजद के ललित कुमार यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के फ़राज़ फातमी को 2,141 मतों से हराया.

जिले के बहादुरपुर सीट से नीतीश कुमार के कैबिनेट में मंत्री और जदयू उम्मीदवार मदन सहनी ने अपने निकटतम राजद प्रतिद्वंद्वी आर के चौधरी को हराया. जिले के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र से जदयू के शशिभूषण हजारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक कुमार 7,222 मतों से हराया.

दरभंगा के गौराबोड़ाम विधानसभा क्षेत्र से विकासशील इन्सान पार्टी की स्वीटी सिंह ने राजद के अफजल अली खान को 7,280 मतों के अंतर से हराया. जिले के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से विकासशील इंसान पार्टी के मिश्री लाल यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के बिनोद मिश्रा को 3,101 मतों के अंतर से हराया. वहीं, दरभंगा के जाले निर्वाचन क्षेत्र पर भाजपा के मौजूदा विधायक जिबेश कुमार ने कांग्रेस के मशकूर अहमद उस्मानी को 21,796 मतों के अंतर से हराया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget