एक्सप्लोरर

Bihar Election Result: जानिए, नीतीश के कितने मंत्री चारों खाने चित्त, 13 ने मारी बाजी

बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों में नीतीश सरकार के कई मंत्रियों को हार का मुहं देखना पड़ा है. वहीं, 13 मंत्री चुनाव जीतने में कामयाब भी हुये हैं.

नई दिल्लीः बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल रहे कई मंत्री चारों खाने चित्त गये तो कई जीतने में कामयाब रहे. ऐसे में नीतीश कुमार के मंत्रियों में कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल है. इस बार के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के 23 मंत्री मैदान में उतरे. इनमें से 13 मंत्री जीतने में कामयाब रहे, वहीं, 10 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा. हारने वाले मंत्रियों के लिये कहीं लोजपा तो कहीं पार्टी के बागियों ने मुसीबत पैदा की और वोट काटे.

जीतने वाले मंत्रियों में सुपौल सीट से विजेंद्र प्रसाद यादव, गया टाउन से प्रेम कुमार, पटना साहिब से नंदकिशोर यादव, नालंदा से श्रवण कुमार, बांका से रामनारायण मंडल, मोतिहारी से प्रमोद कुमार, कल्याणपुर से महेश्वर हजारी, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा, मधुबन  से राणा रणधीर, बहादुरपुर से मदन सहनी, बनमनखी से कृष्ण कुमार ऋषि, आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव और रुपौली से बीमा भारती शामिल हैं.

इन्हें करना पड़ा हार का सामना नीतीश मंत्रिमंडल के सदस्यों में से मुजफ्फरपुर से मंत्री सुरेश शर्मा, जमालपुर से शैलेश कुमार, जहानाबाद से कृष्णनंदन वर्मा ,राजपुर से संतोष कुमार निराला, दिनारा सीट से मंत्री जय कुमार सिंह और चैनपुर से मंत्री बृज किशोर बिंद को हार का मुंह देखना पड़ा है. हारने वाले मंत्रियों में जेडीयू के 8 और बीजेपी के 2 मंत्री शामिल हैं. वहीं, जीतने वालों मंत्रियों में 6 जेडीयू और 7 बीजेपी के हैं.

यह भी पढ़ें-

Bihar Election Result: पीएम मोदी बोले- बिहार के वोटर ने बता दिया उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है

बिहार चुनाव परिणाम पर चिराग पासवान बोले-यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है, जनता का धन्यवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा
CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा
'जब तक यह समस्या नहीं निपटेगी तब तक...', प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'जब तक यह समस्या नहीं निपटेगी तब तक...', प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget