एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: पुष्पम प्रिया की पार्टी ने खटखटाया दिल्ली HC का दरवाजा, चुनाव चिन्ह को लेकर की ये मांग

पुष्पम प्रिया की पार्टी ने मांग की है कि केंद्रीय चुनाव आयोग को निर्देश दिया जाए कि उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को एक ही चुनाव सिंबल दिया जाए.

बिहार चुनाव: बिहार चुनावों में पहली बार उम्मीदवार उतारने वाली पुष्पम प्रिया की प्लूरल्स पार्टी ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर पुष्पम प्रिया की पार्टी ने मांग की है कि केंद्रीय चुनाव आयोग को निर्देश दिया जाए कि उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को एक ही चुनाव सिंबल दिया जाए और उनकी पार्टी को मान्यता दी जाए. याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने केंद्रीय चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

दिल्ली हाई कोर्ट में दायर याचिका में प्लूरल्स पार्टी की तरफ से कहा गया था कि केंद्रीय चुनाव आयोग को निर्देश दिया जाए कि उनको बिहार में चुनाव लड़ने के लिए एक कॉमन सिंबल दिया जाए. प्लूरल्स पार्टी ने कॉमन सिंबल के तौर पर चेस बोर्ड देने की मांग की थी. याचिका में यह भी मांग की गई है कि प्लूरल्स पार्टी उम्मीदवारों को नामांकन दायर कर 28 अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के मतदान में उतरने की अनुमति दी जाए. क्योंकि पुष्पम प्रिया की प्लूरल्स पार्टी का दावा है कि उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक 8 अक्टूबर से पहले ही पार्टी को मान्यता देने की सारी प्रक्रिया पूरी कर दी थी लेकिन फिर भी उनकी पार्टी को मान्यता नहीं दी गई.

मामले की अगली सुनवाई 21 दिसंबर को

पुष्पम प्रिया की प्लूरल पार्टी की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय चुनाव आयोग से 4 हफ्ते में जवाब देने को कहा है. मामले की अगली सुनवाई 21 दिसंबर को होगी. पुष्पम प्रिया चिंता यह है कि अब जब इस मामले की अगली सुनवाई होगी तब तक तो बिहार चुनाव संपन्न होकर नतीजे भी सामने आ चुके होंगे और नई सरकार भी शपथ ले चुकी होगी.

पुष्पम प्रिया की प्लूरल्स पार्टी की तरफ से बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए कुल 61 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था. लेकिन चुनाव आयोग ने दस्तावेजों को देखने के बाद 61 में से 28 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए थे. इसके चलते पहले चरण के मतदान के लिए प्लूरल्स पार्टी की तरफ से 33 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस बीच पुष्पम प्रिया ने दूसरे चरण के मतदान के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया. वहीं प्लूरल्स पार्टी ने अपना घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है.

गौरतलब है 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा के लिए 3 चरणों में चुनाव होना है. पहला चरण 28 नवंबर को तो दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को होगा. वहीं आखिरी चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा जिसके बाद 10 नवंबर को तस्वीर साफ होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें-

लालू यादव के घर पहुंचे चिराग के भाई और LJP सांसद प्रिंस राज, सियासी गलियारे में हलचल

लालू यादव का अनोखे अंदाज में नीतीश पर तंज, कहा- 'पलटू राम तक ये कुर्सी पहुंचा देना'

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: बिजली के खंभे की चपेट में आए श्रद्धालु, 7 की मौत
लखीसराय: बिजली के खंभे की चपेट में आए श्रद्धालु, 7 की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget