एक्सप्लोरर

लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत

Lakhisarai Temple Stampede: इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम के पास सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. इस दुर्घटना में 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

बिहार में लखीसराय जिले के ऐतिहासिक इन्द्र दमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम में बिजली के खंभे की चपेट में आधा दर्जन लोग आ गए. करंट लगने से कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है. लखीसराय डीएम ने मौतों की पुष्टि की है.

इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम के पास सोमवार (17 अगस्त) की सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. इस दुर्घटना में 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक 11 हजार वोल्ट का हाई-टेंशन तार गिरने और करंट लगने से मौत की बात सामने आई थी. 

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'

कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार और एडीएम नीरज कुमार ने प्रेस वार्ता में आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि मौत का कारण करंट लगना नहीं, बल्कि भगदड़ मचना था. घटना की मुख्य वजह ट्रेन का एक साथ आना भी बताया जा रहा है, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हुई है. 

एक ही समय पर आईं दो ट्रेनें

बताया जा रहा है कि अशोक धाम हाल्ट पर एक ही समय में दोनों तरफ से ट्रेनें आ गईं. ट्रेन को देखकर कुछ युवकों ने अचानक भाग-दौड़ शुरू कर दी. युवकों की भाग-दौड़ के कारण वहां मौजूद बिजली का एक पोल नीचे गिर गया. पोल गिरते ही मौके पर करंट फैलने की अफवाह उड़ गई. 

हादसे के समय बंद थी बिजली

बताया यह भी जा रहा है कि उस समय बिजली आपूर्ति वास्तव में बंद थी और तार कवर किया हुआ था, लेकिन अफवाह के कारण श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई. अफवाह सुनते ही भीड़ में भगदड़ मच गई. इसी अफरा-तफरी में दबने से 8 महिला श्रद्धालुओं की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए.

घटनास्थल पर पहुंचा प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. स्थानीय प्रशासन ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं.

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget