एक्सप्लोरर

बिहार में MP के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान का विरोध, महिला कार्यकर्ताओं के साथ उपवास पर बीजेपी सांसद

मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव के चुनाव प्रचार के दौरान सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की जुबान फिसली और उन्होनें भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी को आइटम कह दिया

पटना : मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव के चुनाव प्रचार के दौरान सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की जुबान फिसली और उन्होनें भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी को आइटम कह दिया. कमलनाथ के इस बयान को लेकर मध्य प्रदेश से बिहार तक सियासत तेज हो गई हैं. कमलनाथ के बयान के विरोध में मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौन धरने पर बैठे हैं, तो इंदौर में ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी धरने प्रदर्शन जारी है.ऐसे में भला बिहार कैसे पीछे रहे, और चुनाव में बिहार पहुंची बीजेपी में राज्य सभा सांसद सरोज पांडे ने पांच महिला कार्यकर्ताओं के साथ उपवास कर विरोध जताने का बिगुल फूंक दिया है.

बीजेपी राज्य सभा सांसद सरोज पांडे का ऐलान

बीजेपी की राज्य सभा सांसद सरोज पांडे से मिडिया से मुखातिब होते हुए कहा, आज आपके बीच में बहुत पीड़ा के साथ उपस्थित हुई कि जो बहन बिलख रही हैं ये चुनाव लड़ रही हैं और जो अभद्र टिप्पणी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सार्वजनिक सभा में करते हैं. उन्हें इसका तनिक अफसोस नही. अभी नवरात्रि का पर्व चल रहा है, शक्ति और भक्ति का पर्व उसमें महिला के साथ ऐसा दुर्व्यवहार. कांग्रेस की अध्यक्ष महिला हैं मगर वो कुछ कहती नही हैं. ऐसे मसले पर राजनीति नही होना चाहिए. बिहार में कांग्रेस हो या आरजेडी वो महिलाओं पर होते अत्याचार को सह देते हैं तभी तो जिस ब्रजेश पांडे को टिकट दिया उन पर पोस्को एक्ट लगा है. आरजेडी ने भी अरूण यादव और राजबल्लभ यादव की पत्नी को टिकट दिया गया है. जो महिला उत्पीड़न के गुनाहगार हैं. कांग्रेस पार्टी की नेता जो महिला है,राजद की नेता राबड़ी देवी क्या कहेंगी अब ये देखना है. प्रधानमंत्री ने बेटियों के लिये कई योजनाएं शुरु की ताकी ऐसी परिस्थितियों से निकल सकें. आज एक अभद्र टिप्पणी जो कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ने किया उससे महिला बिलख रही हैं. उस महिला के समर्थन में अब इस मंच पर बैठी हम 5 महिलायें उपवास कर अपना विरोध जताएंगें.

कमलनाथ के बयान पर बिहार कांग्रेस ने पल्ला झाड़ा

कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस बयान से बिहार में कांग्रेस अब अपना पल्ला झाड़ती हुई दिख रही है. कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर की माने तो वह चाहे किसी भी पार्टी का नेता अगर महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह की टिप्पणी करता है तो उसे सहर्ष माफी मांगनी चाहिए और अगर इस तरह के बयान किसी महिला के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया होगा तो उनको भी माफी मांगनी चाहिए, साथ ही बीजेपी पर हमलावर होते हुए यह भी कहा महिला उत्पीड़न और महिलाओं पर अत्याचार सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी में होती है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी का इस तरह का ढोल पीटना अनर्गल लगता है.

आरजेडी ने बयान से किया किनारा

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान और आरोपियों को टिकट देने पर बिहार में कांग्रेस की सहयोगी राजद ने किया किनारा. राजद के सांसद मनोज झा ने कहा कोई भी दल कोई भी व्यक्ति अशोभनीय  भाषा का इस्तेमाल करता हैं हमें स्वीकार नही. मैं ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं अपने दल के तरफ से,कोई भी पार्टी हो हमें ये भाषा बर्दाश्त नही है,चाहे कोई भी पार्टी और नेता हो, मगर जो लोग कह रहे हैं उनके लिये सौ चूहे खा कर बिल्ली हज को चली. हाथरस हमलोग भूले नही है,देश की जनता भूली नही है और ना ही वहां के मुखिया और विधायक की भाषा भूले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget