एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: पप्पू यादव के गठबंधन को मिला प्रकाश अम्बेडकर का साथ, दोनों नेताओं ने कांग्रेस को भी दिया न्योता

पप्पू यादव ने हाथरस की घटना के खिलाफ शुक्रवार को पटना की सड़कों पर उतरने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि हाथरस कांड का संज्ञान सुप्रीम कोर्ट स्वतः संज्ञान ले.

पटना: वंचित बहुजन अगाड़ी के प्रमुख प्रकाश अम्बेडकर बिहार विधानसभा चुनाव में प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन को समर्थन देंगे. जन अधिकार पार्टी अध्यक्ष और प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायन्स के संयोजक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के साथ गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इस बात का एलान किया.

हाथरस कांड के विरोध में सड़क पर उतरेंगे पप्पू

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने हाथरस की घटना की निंदा की. पप्पू यादव ने इसके खिलाफ शुक्रवार को पटना की सड़कों पर उतरने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि हाथरस कांड का संज्ञान सुप्रीम कोर्ट स्वतः संज्ञान ले. उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि वह दबंगों को समर्थन दे रही है. उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए अपनी पार्टी की तरफ से दो लाख रुपएअनुदान राशि देने की घोषणा की और सरकार से दो करोड़ का मुआवजे की मांग की. साथ ही उन्होंने स्पीडी ट्रायल कर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की.

सीएम नीतीश पर जमकर साधा निशाना

जाप अध्यक्ष ने बिहार में सरकार और विपक्ष दोनों पर हमला करते हुए कहा कि एक तरफ सांप्रदायिकता है, दूसरी तरफ जातिवाद है और तीसरी तरफ हमारे पीडीए का मानवतावाद है. उन्होंने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि नीतीश कुमार के सामने कौन है? नीतीश के सामने पूरे बिहार के युवा, बिहार की बेटी, दलित-वंचित समाज और प्रवासी मजदूर हैं.

एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के बारे में सवाल पूछे जाने पर जाप अध्यक्ष ने कहा कि अगर वे बीजेपी का साथ छोड़ते हैं तो जरूर उनका साथ लिया जाएगा. उन्होंने सवर्णों को भी अपने साथ लेकर चलने की बात कही.

कांग्रेस को दिया न्योता

वहीं,इस दौरान दोनों नेताओं ने कांग्रेस को पीडीए का साथ लेने का आह्वान किया. प्रकाश अम्बेडकर ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को सन्देश भिजवाया है कि वह अब सहायक पार्टी की भूमिका से निकले और आगे आ कर नेतृत्व करे. हम सब उनके साथ जाने को तैयार हैं. उन्होंने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि सत्ता और विपक्ष दोनों गठबंधन अब तक सीट बंटवारे का एलान नहीं कर सकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget