एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: मोकामा की गद्दी पर एक बार फिर छोटे सरकार का कब्जा, बाहुबली अनंत सिंह ने आरजेडी की टिकट पर चौथी बार जीत हासिल की

अनंत सिंह अपने क्षेत्र में 'छोटे सरकार' के नाम मशहूर हैं स्थानीय लोग इन्हें इसी नाम से जानते हैं. हत्या, अपहरण, अवैध रूप से हथियार रखने जैसे तमाम मामले उनपर दर्ज हैं.

पटना: बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में इस वक्त वोटों रुझान के बीच परिणाम भी आने शुरु हो गए हैं फिलहाल रुझान में एनडीए आगे चल रही है. जबकि दूसरे नंबर पर महागठबंधन है. बीजेपी 72 सीटों पर सबसे ज्यादा मतों से आगे हैं. जबकि आरजेडी दूसरे नंबर पर 67 सीटों के साथ है. उधर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 46 सीटों पर लीड ले रही है. इसी बीच रुझानों से आगे कई विधानसभा सीटों के परिणाम भी सामने आने लगे हैं और इन परिणामों में एक अहम नाम बाहुबली नेता अनंत सिंह का है जो मोकामा विधानसभा सीट से आरजेडी के प्रत्याशी थे और इस सीट से उन्होने जीत हासिल कर ली है.

एक बार फिर बाहुबली का बोलबाला

मोकामा विधानसभा सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी अनंत सिंह का मुकाबला एनडीए के राजीव लोचन नारायण के साथ थी. ताजा जानकारी के अनुसार अनंत सिंह ने इस सीट से एक बार फिर जीत हासिल कर ली है. बता दें कि अनंत सिंह मोकामा विधानसभा से पिछले तीन बार से लगातार जीत हासिल करने के बाद चौथी बार किस्मत आजमा रहें थे और इस बार भी जीत इनके हिस्से में आई और अब पांचवी बार बाहुबली अनंत सिंह मोकामा के विधायक होंगे. बताते चलें कि इस बार के चुनाव में आपराधिक छवि के प्रत्याशियों में अनंत सिंह का नाम शामिल था. छोटे सरकार के नाम से अपने इलाके में मशहूर अनंत सिंह ने 2015 चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में निर्वाचन क्षेत्र मोकामा से विधानसभा चुनाव जीता था. इससे पहले वे जद(यू) में शामिल थे, लेकिन टिकट नही मिलने और पार्टी में आंतरिक विरोध के बाद वो पार्टी से अलग हो गए. साल 2019 में अनंत सिंह के घर से एके-47 सहित अन्य हथियार पाए गए थे. इसके बाद उन्हें एक गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) मामले में गिरफ्तार किया गया और फिर बिहार के बेउर जेल में रखा गया. इससे पहले 2015 के चुनाव से पहले पुलिस टीम ने बिहार की राजधानी पटना के मॉल रोड में उनके आधिकारिक निवास पर छापा मारा था और उसमें एक इंसास राइफल और कुछ खून से सने कपड़े से छह खाली कारतूस जब्त किए थे. अनंत सिंह को तब गिरफ्तार नहीं किया गया था, लेकिन बाद में अपहरण और हत्या के एक अलग मामले में जेल में डाल दिया गया. अपने क्षेत्र में 'छोटे सरकार' के नाम मशहूर स्थानीय लोग इन्हें इसी नाम से जानते हैं. हत्या, अपहरण, अवैध रूप से हथियार रखने जैसे तमाम मामले उनपर दर्ज हैं. अनंत सिंह तीन बार के विधायक हैं, जिन्होंने पहली बार 2005 में मोकामा सीट से जीत हासिल की थी. तब से यहीं से चुनाव लड़ रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
PK पर रामकृपाल यादव का तंज, बोले- बांकीपुर को बेंगलुरु बनाइए, हम पूरा सहयोग देंगे
PK पर रामकृपाल यादव का तंज, बोले- बांकीपुर को बेंगलुरु बनाइए, हम पूरा सहयोग देंगे
अब बिहार में छात्रों का आंदोलन शुरू, सम्राट सरकार की टेंशन बढ़ी!
अब बिहार में छात्रों का आंदोलन शुरू, सम्राट सरकार की टेंशन बढ़ी!

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget