एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: नीतीश का RJD पर तंज, कहा- प्रचार के चक्कर में आए तो आमदनी घट जाएगी

राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए परिवार है, पति-पत्नी और बेटा-बेटी, जबकि हमारे लिए समस्त बिहार परिवार है और हम समस्त बिहार के विकास के लिए काम करते हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों से कहा कि चुनाव में काम के आधार पर वोट करें वरना प्रदेश की स्थिति वैसी ही हो जायेगी, जैसे आज से 15 साल पहले थी. कुमार ने बांका जिले के अमरपुर में एक चुनावी रैली में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल पर परोक्ष प्रहार करते हुए कहा, '' काम को देखिए और किसी के प्रचार के चक्कर में नहीं आइएगा. वरना उनकी आमदनी बढ़ जाएगी तो आपकी घट जाएगी.''

अपने सरकार के कार्यो का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ''हमारी कोशिश होती है कि हम सबके कल्याण के लिए काम करें. लोगों की सेवा करना हमारा धर्म है, आगे मौका मिला तो आगे भी सेवा करते रहेंगे.'' राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए परिवार है, पति-पत्नी और बेटा-बेटी, जबकि हमारे लिए समस्त बिहार परिवार है और हम समस्त बिहार के विकास के लिए काम करते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि किये गए कार्यों पर ध्यान देकर ही जनता अपना निर्णय लें व अपना मतदान करें.

हर घर नल का जल का लक्ष्य 83 प्रतिशत हो गया- नीतीश

कुमार ने दावा किया कि हमने न्याय के साथ विकास के लिये काम किया है और हर वर्ग का विकास और हर तबके का उत्थान तथा हाशिये पर खड़े लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है. उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया है, जिससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है और हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ती हुई दिख रही हैं.

युवाओं के लिये कार्यो का उल्लेख करते हुए कुमार ने कहा कि सरकार ने कुशल युवा कार्यक्रम की शुरुआत की गई ताकि युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा सके और उनके रोजगार की राह आसान हो. उन्होंने कहा कि पहले सड़कें नहीं थीं, हमने सड़कें बनवाई हर गांव को सड़क से जोड़ने का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है. कुमार ने कहा, ''हर घर नल का जल का लक्ष्य लिया था जो कि 83 प्रतिशत हो गया है. हम हर खेत को सिंचाई सुविधा से जोड़ना चाहते हैं और आगे भी मौका मिलेगा तो सक्षम बिहार- स्वावलंबी बिहार के लिए सात निश्चय -2 के तहत काम करने का निर्णय लिया है.''

यह भी पढ़ें-

Bihar Polls: वर्चुअल के बाद आज से CM नीतीश एक्चुअल रैलियों का करेंगे आगाज, इन जगहों पर होगी रैली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget