एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव : ट्वीट के जरिए लालू यादव ने किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रहार,जेडीयू ने लालू को दी लाडले की चिंता करने की नसीहत

ट्वीट के जरिए लालू प्रसाद यादव ने किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रहार,कहा ए नीतीश! तू थक गईल बाऽडा अब जा आराम करऽअ.

पटना: बिहार चुनाव में लगातार तेजस्वी यादव रोजगार को मुद्दा बना रहे हैं. सरकार बनने पर 10 लाख नौकरी का वादा और हर मंच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल कि बिहार के लोगों को 15 साल में क्यों नहीं मिला रोजगार साथ हीं क्यों पलायन को मजबूर है बिहार के लोग, और अब लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर नीतीश कुमार पर चुटकी ली है. चुनावी सभा के दौरान नीतीश कुमार ने कुछ मंच से बिहार में रोजगार नहीं आने का एक बड़ा कारण कल कारखाना नहीं लगना बताया था और इसका कारण उन्होंने बिहार के लैंड लॉक स्टेट होने को बताया यानी बिहार में ना कोई बंदरगाह है ना समुद्र का छोर. ऐसे में कारखाना लग पाना मुश्किल है. मुख्यमंत्री के इस बयान को अब आरजेडी ने मुद्दा बना लिया है.

लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर क्या कहा

अपने ट्वीट में लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए जो ट्वीट किया है उसमें नीतीश कुमार को आराम करने की सलाह दी है. " बिहार में अब हिंद महासागर भेजऽल जाओ का?? पंद्रह बरस के नाकामी के ख़ाली गाल बजा के छिपाइबा?? ए नीतीश! तू थक गईल बाऽडा अब जा आराम करऽअ"

लालू यादव के ट्वीट पर जेडीयू का बयान

लालू प्रसाद यादव के इस ट्वीट पर जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा नीतीश कुमार को तब तक आराम की जरूरत नहीं पड़ेगी, जब तक बिहार के विकास का लक्ष्य पूरा ना हो जाए. लालू प्रसाद यादव को अपने लाडले की चिंता करनी चाहिए, जो विरासत में सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं और जिन्हें राजनीति की एबीसीडी तक का ज्ञान नहीं है नीतीश कुमार पर बिहार की जनता को भरोसा है और उस भरोसे को बरकरार रखते हुए 2020 विधानसभा चुनाव के जीत का सेहरा फिर से नीतीश कुमार के सर पर बंधेगा, और फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हीं बनने जा रहे हैं. आरोप-प्रत्यारोप का ये सिलसिला तब तक जारी रहेगा जब तक चुनाव का परिणाम नही आएगा.अब देखना दिलचस्प होगा कि किसके जुमले जनता को ज्यादा लुभाते हैं और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कब्जा किसका होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget