एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: मतगणना केंद्र के चप्पे-चप्पे पर पहरा, 200 सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है मतगणना केंद्र

आज पटना 200 कैमरे की निगरानी में है. पुलिस टीम 200 सीसीटीवी कैमरे से मतगणना केंद्र के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों पर निगरानी रखे हुए है, साथ हीं अलग-अलग जगहों पर 15 मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है सुरक्षा के चाक-चौबंद रखने के लिए पारा मिलिट्री फोर्स की तीन कंपनियों को भी तैनात किया गया है

पटना : आज लंबे इंतजार पर लग जाएगा विराम.अब से कुछ हीं घंटों में यह तय हो जाएगा कि बिहार की जनता ने किसे चुना है अपना प्रतिनिधी. आज पटना जिला के तहत आने वाले विधान सभा क्षेत्रों के मतों की गिनती ए एन कॉलेज में होने वाली है. मतगणना को लेकर पटना के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के अहम इंतजाम किए गए हैं. बोरिंग रोड स्थित ए एन कॉलेज में बने मतगणना केंद्र और उसके आसपास के सभी इलाकों में भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है. वीरचंद पटेल पथ को भी पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गई है क्योंकि यहां सभी राजनीतिक पार्टियों के दफ्तर हैं.वीरचंद पटेल पथ के लिए अलग से फोर्स की भी प्रतिनियुक्ति भी की गई है आज पटना 200 कैमरे की निगरानी में है. पुलिस टीम 200 सीसीटीवी कैमरे से मतगणना केंद्र के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों पर निगरानी रखे हुए है, साथ हीं अलग-अलग जगहों पर 15 मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है सुरक्षा के चाक-चौबंद रखने के लिए पारा मिलिट्री फोर्स की तीन कंपनियों को भी तैनात किया गया है इसके अलावा लगभग 500 से ज्यादा जिला पुलिस के जवान भी ड्यूटी में तैनात हैं क्विक रिस्पांस टीम को भी तैयार रखा गया है पुलिस के अधिकारी डीएसपी और थानेदार आज ऑन रोड रहेंगे.

आज नहीं होगी हर्ष फायरिंग

सुरक्षा के मद्देनजर आज नहीं होगी हर्ष फायरिंग. पुलिस प्रशासन ने हर्ष फायरिंग पर आज रोक लगा दी है कानून तोड़ने वाले पर केस दर्ज किया जाएगा और अगर किसी ने भी सड़क पर लाइसेंसी हथियार का प्रदर्शन किया तो उस पर फौरन कार्यवाही की जाएगी.

सादे लिबास में पुलिसकर्मी रखेंगें निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षा को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पटना के सभी इलाकों में सादे लिबास में पुलिसकर्मी हर जगह तैनात रहेंगे और सुरक्षा पर रखेंगे नजर. गांधी मैदान, कारगिल चौक, डाकबंगला चौराहा, मौर्या कॉम्पलेक्स, दीघा, पटना सिटी, दानापुर, फुलवारीशरीफ,बख्तियारपुर और मनेर सहित अन्य इलाकों में भी पुलिस विशेष रूप से सक्रिय रहेगी इन जगहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SC राजनीतिक रैलियों का मंच नहीं', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के संजय सरावगी
'SC राजनीतिक रैलियों का मंच नहीं', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के संजय सरावगी
रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर हमला, बोलीं- ‘झांसाराम जी, झोला उठाकर...’
रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर हमला, बोलीं- ‘झांसाराम जी, झोला उठाकर...’
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
दिल्ली प्रोटेस्ट: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget