एक्सप्लोरर

Bihar Election Dates: बिहार में तीन चरणों में चुनाव की तारीखों का एलान, जानिए बड़ी बातें

बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर, दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा. बिहार में 243 में से 38 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं.

नई दिल्लीः चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. बिहार विधानसभा चुनाव कुल तीन चरणों में सम्पन्न होंगे. उन्होंने बताया कि पहले चरण के लिए एक अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी. बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं. 243 में से 38 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं. 2015 में राज्य में 6.68 करोड़ वोटर थे. इनमें 56 फीसदी लोगों ने ही चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.

बिहार विधानसभा चुनाव की बड़ी बातें

- कोरोना संक्रमण के बीच बिहार में 3 चरणों में मतदान होंगे. पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर, दूसरे चरण के लिए 3 नवंबर और तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा. वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी.

- पहले चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे. दूसरे चरण में कुल 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे. तीसरे चरण में 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे.

- बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन की सुविधा दी गई है. वहीं उम्मीदवारों को नामांकन का प्रिंटआउट जमा करना जरूरी होगा. ऑफलाइन नामांकन की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी.

- कोरोना संक्रमण के कारण उम्मीदवार को चुनाव प्रचार के दौरान जनसभाओं में उम्मीदवारों को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा. चुनाव प्रचार के लिए उम्मीदवार अपने साथ 4 अन्य लोगों को लेकर घर-घर जाकर कैंपेनिंग कर सकते हैं. उम्मीदवार नामांकन के लिए 2 से ज्यादा गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं कर सकते.

- मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा का कहना है कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए एक घंटे का समय बढ़ाया गया है. इस बार सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा. इससे पहले शाम पांच बजे तक मतदान होता था.

- कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए हर मतदान केंद्र पर सिर्फ एक हजार मतदाता ही वोट देंगे. मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर से लेकर सभी तरह की व्यवस्थाएं रहेंगी. कोरोना से संक्रमित मरीज मतदान के आखिरी दिन अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य अधिकारियों की देखरेख में वोट डाल सकेंगे.

- पहले चरण के मतदान में करीब 31,000 बूथ पर वोट डाले जाएंगे, दूसरे चरण में 42,000 बूथ पर और तीसरे चरण में साढ़े 33 हजार बूथ पर वोट डाले जाएंगे.

- चुनाव आयोग का कहना है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सांप्रदायिक तनाव और उपद्रव फैलाने के लिए करने पर कड़े परिणाम भुगतने होंगे. इस बार नफरत फैलाने वाले भाषण देने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा.

इसे भी पढ़ें

Bihar Elections: नफरत फैलाने वाले भाषण देने वालों पर होगी सख्ती, जानें- उम्मीदवार के लिए कैंपेनिंग के नियम

Bihar Election Dates: बिहार चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, तीन चरणों में होंगे चुनाव, जानिए- कब आएंगे नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार सरकार ने प्रीता वर्मा का कार्यकाल बढ़ाया, बनी रहेंगी DGP
बिहार सरकार ने प्रीता वर्मा का कार्यकाल बढ़ाया, बनी रहेंगी DGP
बिहार में फरक्का जल संधि पर क्यों मचा है घमासान? आज से JDU का 'नीतीश संवाद'
बिहार में फरक्का जल संधि पर क्यों मचा है घमासान? आज से JDU का 'नीतीश संवाद'
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पर भड़के आरके सिंह, पूछा- 'किस आधार पर…'
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पर भड़के आरके सिंह, पूछा- 'किस आधार पर…'

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी
IND vs WI: बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
फ्लाईदुबई हमले के लिए क्या ईरान जिम्मेदार? ट्रंप बोले- 'हां, मुझे...'
फ्लाईदुबई हमले के लिए क्या ईरान जिम्मेदार? ट्रंप बोले- 'हां, मुझे...'
लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट
लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट
Embed widget