एक्सप्लोरर

Bihar Election Dates: बिहार चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, तीन चरणों में होंगे चुनाव, जानिए- कब आएंगे नतीजे

Bihar Election Dates 2020: बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं. 243 में से 38 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं.

Bihar Election Dates Announced: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव कुल तीन चरणों में होंगे. पहले चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे. दूसरे चरण में कुल 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे. तीसरे चरण में 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे. उन्होंने बताया कि पहले चरण के लिए एक अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी.

पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर, दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा. वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी. पहले चरण के मतदान में करीब 31,000 बूथ पर वोट डाले जाएंगे, दूसरे चरण में 42,000 बूथ पर और तीसरे चरण में साढ़े 33 हजार बूथ पर वोट डाले जाएंगे.

बिहार में तीन चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

पहला चरण- 16 जिलों की 71 सीट दूसरा चरण- 17 जिलों की 94 सीट तीसरा चरण- 15 जिलों की 78 सीट

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं. 243 में से 38 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं. 2015 में राज्य में 6.68 करोड़ वोटर थे. इनमें 56 फीसदी लोगों ने ही चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.

ये होंगे नियम

* हर मतदान केंद्र पर सिर्फ एक हजार मतदाता ही वोट देंगे. मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर से लेकर सभी तरह की व्यवस्थाएं रहेंगी.

* मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है. अब सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे.

* कोरोना से संक्रमित मरीज मतदान के आखिरी दिन अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य अधिकारियों की देखरेख में वोट डाल सकेंगे.

* नामांकन के लिए 2 से ज्यादा गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे उम्मीदवार

* चुनाव प्रचार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है.

* नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवार के साथ दो लोग जा सकते हैं. उम्मीदवार को मिलाकर 5 लोग घर-घर जाकर कैंपेनिंग कर सकते हैं.

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा, बिहार विधानसभा चुनाव कोविड-19 के मौजूदा हालात में दुनियाभर में होने वाले सबसे बड़े चुनावों में से एक होंगे. महामारी ने जीवन के सभी पहलुओं में नयी स्थितियां पैदा कर दी हैं, बिहार चुनाव नए सुरक्षा दिशा-निर्देशों के तहत होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले जन सुराज का बड़ा बयान, 'आंदोलन पर रोक…'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले जन सुराज का बड़ा बयान, 'आंदोलन पर रोक…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget