एक्सप्लोरर

बिहार: NDA उम्मीदवारों के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर रहे 9 बागी नेताओं को BJP ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला

बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कई नेता दूसरे दलों के टिकट पर चुनावी मैदान में कूद गए हैं. चिराग पासवान की लोक जन शक्ति पार्टी ने बीजेपी के कई नेताओं को टिकट दिया है.

पटना: बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे अपने नौ बागी नेताओं को दल विरोधी गतिविधियों के आरोप में सोमवार को छह साल के लिये पार्टी से निष्कासित कर दिया.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा, ‘‘एनडीए के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे पार्टी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है और इस बारे में कार्रवाई का नोटिस जारी कर दिया गया है.’’ उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी की ओर से पहले ही राय व्यक्त की गई थी.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में नौ नेताओं को छह साल के लिये निष्कासित किया गया है, जिनमें राजेन्द्र सिंह, रामेश्वर चौरसिया, रवीन्द्र यादव, डॉ उषा विद्यार्थी, श्वेता सिंह, इन्दु कश्यप, अनिल कुमार, मृणाल शेखर और अजय प्रताप शामिल हैं.

पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है, ‘‘आप लोग एनडीए के प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे हैं. इससे एनडीए के साथ-साथ पार्टी की छवि भी धूमिल हो रही है. आप लोगों को दल विरोधी इस कार्य के कारण पार्टी से छह साल के लिये निष्कासित किया जाता है.’’

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कई नेता दूसरे दलों के टिकट पर चुनावी मैदान में कूद गए हैं. चिराग पासवान की लोक जन शक्ति पार्टी ने बीजेपी के कई नेताओं को टिकट दिया है. इनमें बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे राजेन्द्र सिंह को लोजपा ने दिनारा से टिकट दिया है, जबकि सासाराम से रामेश्वर चौरसिया को प्रत्याशी बनाया है. लोजपा ने पालीगंज से पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी और और झाझा से डा. रवींद्र यादव को उम्मीदवार बनाया है.

आपको बता दें कि हाल ही में चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार करते हुए बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अपनी राहें जुदा कर ली थीं. चिराग ने कहा था कि उन्हें नीतीश कुमार का नेतृत्व मंजूर नहीं है. हालांकि, उन्होंने बीजेपी के प्रति अपनी पार्टी का समर्थन व्यक्त किया था.

वहीं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने कुछ ही दिनों पहले कहा था कि वह बागी नेताओं से बात करने और उन्हें समझाने की कोशिश करेंगे. अगर 12 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक पार्टी नेता वापस नहीं आते हैं तो पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी.

जायसवाल ने लोजपा को झटका देते हुए हाल ही में स्पष्ट किया था कि बिहार में एनडीए के नेता नीतीश कुमार हैं और जो नीतीश कुमार का नेतृत्व स्वीकार करेगा, वही बिहार में एनडीए गठबंधन में रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget