एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: इस वजह से तेजस्वी सूर्या बोले- 'मैं भी थोड़ा बिहारी सांसद हूं'

सूर्या ने खुद को बिहार से जोड़ने की कोशिश करते हुए कहा, "हमारे संसदीय क्षेत्र में भी बिहार के कई युवा रहते हैं. इस कारण मैं भी थोड़ा बिहारी सांसद हूं.''

पटना: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने विपक्षी दलों के युवाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि युवराजों और राजकुमारों को केवल अपनी राजनीतिक बेरोजगारी का दर्द है. उन्होंने कहा कि महलों की राजनीति करने वाले युवराजों और राजकुमारों को युवाओं के संघर्ष पर बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है. बेंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या ने युवाओं के साथ संवाद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार में बिहार का जितना विकास हुआ है, वह कभी नहीं हुआ है.

तेजस्वी सूर्या ने 'माउंटनमैन' दशरथ मांझी को याद करते हुए कहा कि यहां के युवाओं के असंभव को संभव करने के प्रतीक दशरथ माझी हैं. सूर्या ने पलायन की चर्चा करते हुए भोजपुरी शेक्सपीयर के रूप में प्रसिद्ध भिखारी ठाकुर को भी याद किया. उन्होंने कहा कि पलायन का दर्द पीढ़ियों का है, जिसे भिखारी ठाकुर ने अपने गीतों में भी पिरोया है.

मैं भी थोड़ा बिहारी सांसद हूं- तेजस्वी सूर्या

भाजयुमो के अध्यक्ष सूर्या ने बिना किसी के नाम लिए हुए कहा, "महलों की राजनीति करने वाले युवराजों और राजकुमारों को युवाओं के संघर्ष पर बात करने का कोई नैतिक अधिकार भी नहीं है." उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के आने के बाद बेरोजगार हो चुके समकालीन सामंतों को सिर्फ अपनी राजनैतिक बेरोजगारी का दर्द है, युवाओं की समस्या का नहीं है.

सूर्या ने खुद को बिहार से जोड़ने की कोशिश करते हुए कहा, "हमारे संसदीय क्षेत्र में भी बिहार के कई युवा रहते हैं. इस कारण मैं भी थोड़ा बिहारी सांसद हूं और यहां की आकांक्षा और लोगों के दर्द को समझता हूं."

ये भी पढ़ें-

Bihar Election: विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम आएगी बिहार

Bihar Polls: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इन नेताओं ने बदला पाला, जानें- किसे नफा, किसे नुकसान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget