एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: चिराग पासवान का सीएम नीतीश कुमार पर हमला, कहा- एक भ्रष्टाचार से मन नहीं भरा तो 7 निश्चय पार्ट 2 ला रहे

चिराग पासवान का बयान,सात निश्चय के जाँच की आँच भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री को जला देगी

पटना: बिहार विधान सभा चुनाव के बीच लगातार एलजेपी का मुख्यमंत्री पर हमला जारी है इसी कड़ी को बरकरार रखते हुए एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा. चिराग ने प्रेस कांफ्रेंस कर एक बार फिर से सात निश्चय योजना के साथ साथ बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नीतीश कुमार को घेरा. चिराग ने कहा कि नीतीश जी जीरो टॉरलेन्स की बात करते हैं. इनके सात निश्चय योजना में घोटाले की बात को हमलोग कई दिनों से कहते आए हैं और अब तो आयकर विभाग ने भी कार्रवाई की है. नीतीश कुमार की सात निश्चय योजना में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है, इस भ्रष्टाचार से मन नहीं भरा तो 7 निश्चय पार्ट 2 ला रहे हैं.

चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना,आयकर विभाग को दिया धन्यवाद

चिराग पासवान ने कहा कि वो सात निश्चय में हुए घोटाले में आयकर विभाग के छापों से खुश है साथ हीं सात निश्चय में हो रही जाँच से भी उन्हे खुशी हो रही है. चिराग ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सात निश्चय के जाँच की आँच भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री को जला देगी. चिराग पासवान ने आयकर विभाग को बिहार की जनता के तरफ़ से बधाई दी, कहा सात निश्चय के अंदर जल नल में हुए भ्रष्टाचार को उजागर कर प्रदेश के जनता के सामने रखने का काम किया है आयकर विभाग ने. सात निश्चय आज़ादी के बाद हुए सबसे बड़े घोटाले का नाम है.सात निश्चय पार्ट-2 नीतीश कुमार जी सबसे भ्रष्टाचारी योजना है.

चिराग ने एक साथ सत्ता और विपक्ष को लिया आड़े हाथ

चिराग पासवान ने कहा कि पिछले 5 सालो में सत्ता में जेडीयू-बीजेपी, राजद-कांग्रेस, सभी दल सत्ता में रहे, सत्ता में रहते इन लोगों ने कभी किसी युवा को रोजगार नही दी तो फिर चुनावी लॉलीपॉप क्यूं. इस झूठे लालच से जनता पर कोई असर नही होने वाला. बिहार में रोजगार की पूरी संभावना है. पर्यटन सहित कई क्षेत्रों में काफी लोगों को रोजगार देने की संभावना है लेकिन नीतीश कुमार ने रोजगार के लिए कुछ किया ही नहीं, इनको इनके किए का जवाब 10 नवंबर को जनता सत्ता से बाहर कर देगी. नीतीश कुमार जो सपना देख रहे हैं तो वो कभी सीएम नहीं बनेंगे. नीतीश  के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच होगी और वो दोषी पाए गए तो उनको जेल भी जाना पड़ेगा.

चिराग ने अपने पिता से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नही मिलने पर कहा कि जेडीयू के लोग राम विलास पासवान से नहीं मिलने देने का आरोप लगा रहे हैं लेकिन मेरा सवाल यह है कि नीतीश जी पापा से मिलने कब गए. उन्हें तो पता ही नहीं था कि रामविलास पासवान की तबियत खराब थी. चिराग ने कहा कि पीएम मोदी ने खुद कहा है कि आखिरी सांस तक रामविलास पासवान जी मेरे साथ हैं.और मैं ये कह रहा हूं कि प्रधानमंत्रीजी मेरे आदर्श है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
सारण में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत
सारण में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget