एक्सप्लोरर

Bihar Election: रोड शो के बाद अमीषा पटेल ने LJP प्रत्याशी पर लगाया गंभीर आरोप, ऑडियो जारी कर कही ये बात

अमीषा पटेल ने ऑडियो जारी कर कहा कि प्रकाश चंद्रा ने उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया है, इतना ही नहीं उन्होंने उन्हें जबरन भीड़ में उतारना चाहा, जहां उनका रेप भी हो सकता था.

औरंगाबाद: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार का दौर जारी है. प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार के लिए बॉलीवुड सितारों को बुला रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ओबरा विधानसभा क्षेत्र से एलजेपी प्रत्याशी प्रकाश चंद्रा के पक्ष में वोट मांगने औरंगाबाद पहुंची थीं, जहां उन्होंने एलजेपी प्रत्याशी पक्ष में रोड शो किया. हालांकि, रोड शो करके वापस लौटने के बाद उन्होंने ऑडियो जारी कर प्रकाश चंद्रा पर गंभीर आरोप लगाया और बिहार आने के अनुभव को बेहद गंदा बताया.

अमीषा पटेल ने ऑडियो जारी कर कहा कि प्रकाश चंद्रा ने उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया है, इतना ही नहीं उन्होंने उन्हें जबरन भीड़ में उतारना चाहा, जहां उनका रेप भी हो सकता था. ऑडियो में उन्होंने अपने बिहार आने के अनुभव की भी निंदा की है. इधर, अपने ऊपर लगाए गए सारे आरोपों को खारिज करते हुए ओबरा के लोजपा प्रत्याशी प्रकाश चंद्रा ने कहा कि फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल द्वारा जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह बिल्कुल ही बेबुनियाद हैं और यह आरोप लगवाना उनके विरोधियों की चाल है.

उन्होंने कहा कि अमीषा पटेल को उन्होंने बुलाया तक नहीं और ना ही इससे संबंधित उनसे कोई बातचीत हुई. अमीषा पटेल के रोड शो की जहां तक बात है इसकी जानकारी जिला प्रशासन से लेकर प्रखंड प्रशासन तक को थी और उनकी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई थी. यहां तक कि उनके गाड़ी के आगे स्कॉट की भी व्यवस्था थी.

प्रकाश चंद्रा ने कहा कि पटना जाने के बाद उन्हें उस वक्त मैं बुरा लगने लगा जब उन्होंने जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव से मुलाकात की और वहां उनसे पैसे लेकर ओबरा विधानसभा के ही जाप प्रत्याशी चुन्नू यादव के पक्ष में प्रचार करने लगीं और मुझे बदनाम करने के लिए ऑडियो रिलीज कर दिया.

उन्होंने बताया कि उनके पास तमाम वैसे सबूत मौजूद हैं जिसमें अमीषा पटेल द्वारा उन्हें भी आरोप से मुक्त करने के लिए पैसे की डिमांड की गई थी. अमीषा पटेल जिनके माध्यम से मेरे रोड शो में आई थी उनसे उन्होंने दस लाख रुपये का डिमांड कर मुझे आरोप मुक्त करने की बात की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget