एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: नचनिया कहने पर सम्राट चौधरी से 'भिड़' गए खेसारी लाल यादव, दिया करारा जवाब

Bihar Assembly Election 2025: खेसारी लाल यादव छपरा से आरजेडी के प्रत्याशी हैं. उन्होंने सम्राट चौधरी को अपना बड़ा भाई बताया है. पढ़िए पलटवार करते हुए क्या कुछ कहा है.

बिहार विधानसभा चुनाव (2025) से पहले प्रदेश की सियासत में जुबानी जंग तेज हो गई है. अब भोजपुरी एक्टर-सिंगर और छपरा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार किया है.

दरअसल, सम्राट चौधरी ने खेसारी लाल यादव को 'नाचने वाला' कहकर तंज कसा था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा है, "पहले सम्राट चौधरी अपने घर में झांककर देखें और बताएं कि उन्होंने अपनी पार्टी में चार 'नचनिया' को टिकट क्यों दिया है?"

सम्राट चौधरी को खेसारी लाल ने बताया बड़ा भाई

खेसारी लाल यादव ने आईएएनएस से बातचीत में आगे कहा, "सम्राट भैया मेरे बड़े भाई जैसे हैं, मुझे उनका आशीर्वाद चाहिए. वो जैसे घर और माहौल से आते हैं, वैसे ही बोलते हैं, लेकिन मेरी परवरिश और संस्कार ऐसे नहीं हैं कि मैं उनके बारे में कुछ गलत कहूं."

'मरते दम तक बिहार के विकास के लिए काम करेंगे'

खेसारी लाल यादव ने बिहार के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में अब तक वास्तविक विकास नहीं हुआ है, इसलिए सब कुछ शुरुआत से करना होगा. उन्होंने कहा, "हम मरते दम तक बिहार के विकास के लिए काम करेंगे. मैं अपने क्षेत्र छपरा का चेहरा बदल दूंगा."

जब उनसे पूछा गया कि जीतने के बाद वे क्या बदलाव लाना चाहेंगे, तो खेसारी ने कहा, "अभी तो बहुत कुछ करना बाकी है. हमें बिहार में शुरुआत से शुरुआत करनी है. मैं आखिरी सांस तक इसके लिए संघर्ष करता रहूंगा." भोजपुरी गानों में अश्लीलता के आरोपों पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा, "यह सिर्फ मनोरंजन है. मेरे गानों का छपरा के विकास से कोई लेना-देना नहीं है. लोगों को मनोरंजन चाहिए और मैं वही करता हूं."

बिहार की सियासत में अब भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की एंट्री ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है. उनके बयानों से यह साफ है कि वे इस बार राजनीति में पूरी गंभीरता के साथ उतर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- महागठबंधन में मुस्लिमों की 'अनदेखी' पर AIMIM का तंज, '18% वाला दरी बिछावन मंत्री'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget