एक्सप्लोरर

Bihar Election 2025: नालंदा में क्या बदलेगा सियासी समीकरण? बीजेपी के गढ़ में JDU नेता ने ठोका दावा

Nalanda News: बिहार शरीफ विधानसभा सीट पर जेडीयू और बीजेपी में टक्कर होने के आसार दिख रहे हैं. जेडीयू नेता मनोज तांती ने खुद को भावी प्रत्याशी घोषित कर प्रचार शुरू कर दिया है.

Bihar Election 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले से इस बार बीजेपी और जेडीयू में तकरार देखने को मिल सकता है. अभी विधानसभा चुनाव में एक साल का समय है, लेकिन बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र में जेडीयू नेता खुद को भावी प्रत्याशी घोषित कर इलाके में प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं. इतना ही नहीं पोस्टर में बांट रहे हैं. इस मामले में जिला जेडीयू के प्रवक्ता ने नाराजगी जताई है.

बता दें कि बिहार शरीफ विधानसभा में पूर्व से बीजेपी की दबदबा रही है और अभी भी इस विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक डॉ. सुनील हैं. मनोज कुमार तांती जो जेडीयू से भावी प्रत्याशी घोषित कर रहे हैं वह बिहार शरीफ नगर निगम के मेयर अनिता देवी के पति हैं. सूत्रों के अनुसार पार्टी अगर टिकट नहीं देती है तो मनोज तांती निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं. मनोज कुमार तांती जेडीयू में दलित सह बुनकर प्रकोष्ठ में पहले प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर थे. अभी वो जेडीयू से जुड़े हुए हैं, लेकिन किसी पोस्ट पर नहीं हैं.

 जेडीयू प्रवक्ता ने जाहिर की नाराजगी

इस संबंध में जिला जेडीयू के प्रवक्ता धनंजय देव ने बताया कि पार्टी के किसी भी नेता को यह हक नहीं है कि वह खुद को पार्टी के चिह्न लगाकर प्रत्याशी घोषित कर प्रचार प्रसार करे. यह बिल्कुल गलत है. उन्होंने आगे कहा कि पार्टी में कोई भावी उम्मीदवार नहीं होते हैं. उम्मीदवार की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्तर पर होता है. 

बीजेपी विधायक ने क्या कहा?

इस संबंध में एबीपी संवाददाता ने बीजेपी विधायक डॉ. सुनील से बात की. उन्होंने कहा कि इस मामले पर वो कुछ भी नही बोलेंगे, लेकिन विधायक ने कहा कि चुनाव लड़ने वाला व्यक्ति क्या बोलेगा? लेकिन जो पोस्टर वायरल किया जा रहा है वो लोगों को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं. जेडीयू पार्टी को ध्यान देना चाहिए वो मेरे सामने थोड़ी न प्रत्याशी है.

आगे उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी आदमी मेरे सामने चुनाव लड़ा लें उसमें क्या दिक्कत है. मनोज कुमार तांती को आजमाना जरूरी है औकात समझना चाहिए, एक बार गलती से नगर निगम की चुनाव जीत गए तो उनको लगता है वो हीरो हैं. बहुत लोग मैदान में आए थे.

ये भी पढे़ं: Bihar Politics: क्या जेपी नड्डा के बिहार दौरा से JDU है असहज? सीएम की कुर्सी वाले RJD के बयान से मचा भूचाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget