एक्सप्लोरर

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में आज को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक, क्या कुछ होगा तय?

Bihar Assembly Election 2025: बैठक में सीट शेयरिंग, चुनावी तैयारियों, रणनीति पर मंथन होगा. साझा घोषणा पत्र, साझा चुनाव प्रचार अभियान पर भी मंथन होना है. चुनावी मुद्दों को फाइनल किया जा सकता है.

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम दल के नेता तैयारियों में जुटे हैं. बैठकों का दौर भी जारी है. इसी बीच महागठबंधन की एक और अहम बैठक आज (बुधवार) होने जा रही है. दोपहर एक बजे से आज तेजस्वी यादव के सरकारी आवास (पोलो रोड) पर को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक होगी. महागठबंधन में शामिल दल के नेताओं का जुटान होगा.

बैठक में आज शामिल नहीं होंगे सहनी

तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में यह बैठक होगी. इसमें आरजेडी, कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी, भाकपा माले, सीपीआई, सीपीएम के नेता शामिल होंगे. मीटिंग में वैसे नेता शामिल होंगे जो समन्वय समिति के सदस्य हैं. हालांकि विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी पहले से तय कार्यक्रम के तहत दिल्ली में हैं, लेकिन उनकी पार्टी से प्रतिनिधि आएंगे.

चुनावी मुद्दों पर चर्चा… तय होगी रूपरेखा

बैठक में सीट शेयरिंग, चुनावी तैयारियों, रणनीति पर मंथन होगा. साझा घोषणा पत्र, साझा चुनाव प्रचार अभियान पर भी मंथन होना है. चुनावी मुद्दों को फाइनल किया जा सकता है. एनडीए सरकार को किस तरह घेरना है इसकी रूपरेखा तय हो सकती है. बैठक के जरिए एकजुटता का संदेश देने की कोशिश है. 

सबसे बड़ा सवाल है कि क्या आज की बैठक में सीएम फेस को लेकर चर्चा होगी? क्या औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा कि महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी हैं? तेजस्वी को आरजेडी महागठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बताती है, लेकिन कांग्रेस फिलहाल सहमत नहीं है. 

महागठबंधन की तरफ से औपचारिक रूप से तेजस्वी के नाम का ऐलान हुआ नहीं है. वह समन्वय समिति के अध्यक्ष हैं. चुनाव संबंधित हर निर्णय लेने के लिए अधिकृत हैं, लेकिन महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा हैं इसकी घोषणा अब तक नहीं हुई है. दूसरी ओर भले तेजस्वी यादव के नाम का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन यह भी तय है कि वही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे.

यह भी पढ़ें- चुनाव का असर! नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान, आशा-ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget