एक्सप्लोरर

चिराग पासवान ने कहा- हमारी सरकार बनी तो नीतीश के सात निश्चय कार्यक्रम के भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के विरोध में सूबे में एनडीए से अलग हुई लोजपा के प्रमुख चिराग पासवान ने एक बार फिर सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो इस योजना के भ्रष्टाचार का खुलासा करेगी.

पटना: बिहार चुनाव में भीतरघात का एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है. चाहे विपक्षी महागठबंधन हो या सत्ताधारी एनडीए. हाल ही में बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया था. पार्टी के मुखिया चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर रहे हैं. एक तरफ बीजेपी और जदयू ने अपनी सीटों का ऐलान किया वहीं दूसरी तरफ चिराग ने ट्वीट कर दिया कि अगर उनकी सरकार बनी तो वो नीतीश के सात निश्चय कार्यक्रम में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराएंगे.

बता दें कि बिहार में लोजपा नीतीश कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ रही है लेकिन बीजेपी से उसकी दोस्ती बरकरार है. चिराग पासवान ने हाल ही में ट्वीट किया था कि बिहार में जदयू को दिया गया एक भी वोट राज्य को और पीछे धकेलेगा. चिराग पासवान ने बिहार में बीजेपी के मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी. बहरहाल इस वक्त चिराग भले राज्य में एनडीए से अलग हो गए हों लेकिन केंद्र में उनका गठबंधन बरकरार है.

चिराग लंबे समय से अपने  'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' एजेंडा पर काम कर रहे हैं और नीतीश कुमार नीत सरकार के साथ अपने मतभेदों के बारे में काफी पहले ही खुलकर अपनी राय जाहिर कर चुके हैं. हालांकि, उन्होंने किए जा रहे इस दावे पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि जद (यू) को निशाना बनाने के लिए उनका भाजपा से गुप्त समझौता है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में भाजपा को जवाब देना है.

इस सवाल पर कि राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) छोड़ने के बाद लोजपा और भाजपा के संबंध कैसे हैं, पासवान ने कहा, 'मेरे भाजपा के साथ काफी सौहार्दपूर्ण संबंध हैं. मैंने कहा है कि भाजपा के साथ हमारा कोई कटुता नहीं है.' लोजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनका उस समय ख्याल रखा जब उनके पिता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान हफ्तों से अस्पताल में हैं.

पासवान ने कहा कि एक भी दिन ऐसा नहीं रहा है जब मोदी ने उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी नहीं ली हो. उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भी प्रशंसा की. रामविलास पासवान का राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी अस्पताल में हृदय का ऑपरेशन हुआ है.चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र में भाजपा नीत राजग का हिस्सा बनी रहेगी.

चिराग ने मोदी के नेतृत्व के प्रति अपने समर्थन को रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने 2014 में लोकसभा चुनावों के दौरान उनका समर्थन किया था जब वह राजग की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे जबकि नीतीश कुमार ने उनकी उम्मीदवारी के विरोध में गठबंधन छोड़ दिया था.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: कंगना रनौत के 'गटर' वाले बयान से चिराग पासवान निराश, 'ऐसी उटपटांग बातें...'
कंगना रनौत के 'गटर' वाले बयान से चिराग पासवान निराश, 'ऐसी उटपटांग बातें...'
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget