एक्सप्लोरर

Bihar Teacher Recruitment: TRE-4 के पहले STET संभव नहीं- शिक्षा मंत्री सुनील कुमार

Minister Sunil Kumar: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि अभी 4 लाख के करीब STET पास लोग हैं, वो अभी टीआरई-4 में शामिल होंगे. वरना बहुत विलंब हो जाएगा.

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों ने गुरुवार को सरकार से मांग की कि टीआरई-4 से पहले एसटीईटी का आयोजन किया जाए. पिछले डेढ़ साल से एसटीईटी का आयोजन नहीं हुआ है. इस मांग पर अब शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बयान आ गया है. उन्होंने साफ कहा है कि TRE-4 के पहले STET संभव नहीं है. TRE-5 के पहले ये कराया जाएगा, तब जो अभ्यर्थी होंगे वो TRE-5 में शामिल होंगे. 

अभी 4 लाख के करीब STET पास लोग

उन्होंने कहा कि अभी 4 लाख के करीब STET पास लोग हैं, वो अभी टीआरई-4 में शामिल होंगे. वरना बहुत विलंब हो जाएगा. टीआरई 4 के तहत होने वाली नियुक्तियों के लिए जानकारी बीपीएससी को जल्द ही भेजी जाएगी. इससे पहले उन्होंने बिहार में डोमिसाइल लागू करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया था उन्होंने यह भी कहा कि अब शिक्षक भर्ती के चौथे चरण में 86-87 प्रतिशत अभ्यर्थी बिहार से होंगे. 

दरअसल गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में शिक्षक अभ्यर्थियों ने बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी. छात्रों ने पटना विश्वविद्यालय से विरोध प्रदर्शन शुरू किया, जो कारगिल चौक होते जेपी गोलंबर पहुंचा तो  रोक दिया गया. छात्रों की मांग थी कि सरकार TRE-4 के पहले STET कराए. इस दौरान छात्रों पर लाठिचार्ज भी हुआ, क्योंकि छात्र बैरिकेडिंग तोड़ कर आगे बढ़ना चाहते थे. 

5000 से ज़्यादा अभ्यर्थी प्रदर्शन में शामिल

बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन में 5000 से ज़्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनका कहना था कि TRE-4 के पहले STET नहीं हुआ था, हजारों छात्र इस परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह जाएंगे. वहीं सरकार का कहना है कि टीआरई-4 की मांग काफी दिनों से हो रही है, इसलिए सरकार इसे जल्द कराना चाहती है.

शिक्षा मंत्री का कहना है कि जो भी छात्र STET पास नहीं हैं, वो बाद में टीआरई-5 में बैठेंगे. उससे पहले STET करा लिया जाएगा. हालांकि प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थी सरकार की इस बात को मानेंगे, ये संभव नहीं दिख रहा है. क्योंकि छात्र अपनी मांग पर अड़े हैं. 

ये भी पढ़ें: Patna Protest: पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज, विरोध प्रदर्शन के दौरान हंगामा

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक
JDU सांसद के शराबबंदी खत्म करने वाले बयान से सियासी हलचल तेज, सरकार चाह रही चालू हो जाए दारू?
JDU सांसद के शराबबंदी खत्म करने वाले बयान से सियासी हलचल तेज, सरकार चाह रही चालू हो जाए दारू?
खाड़ी देशों में मौजूद बिहार के लोगों के लिए नीतीश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे काम करेगी टीम
खाड़ी देशों में मौजूद बिहार के लोगों के लिए नीतीश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे काम करेगी टीम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget